जर्नलिस्ट से प्यार, 10 साल तक चला रिश्ता, कैसे Giorgia Meloni की लव स्टोरी पर लगा था ब्रेक?
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इटली की पीएम मेलोनी के साथ कुछ तस्वीरें साझा की. जिनकी अब खूब चर्चा हो रही है. लेकिन चर्चा अक्सर मेलोनी की पर्सनल लाइफ को लेकर भी होती है. हर कोई जानना चाहता है कि क्या मेलोनी शादीशुदा है?
Giorgia Meloni love story end andrea giambruno
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती हैं, लेकिन जब उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होती है तो चर्चा पूरे वर्ल्ड में होती है. पीएम मोदी इन दिनों 5 देशों की यात्रा पर हैं, जहां वे सबसे आखिर में इटली पहुंचे. इटली में मेलोनी ने पीएम मोदी का खास अंदाज में स्वागत किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की. इसके अलावा पीएम मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इटली की पीएम मेलोनी के साथ कुछ तस्वीरें साझा की. जिनकी अब खूब चर्चा हो रही है.
लेकिन चर्चा अक्सर मेलोनी की पर्सनल लाइफ को लेकर भी होती है. हर कोई जानना चाहता है कि क्या मेलोनी शादीशुदा है, कौन उनका पार्टनर है और उनके कितने बच्चे हैं? तो चलिए आज हम आपको जॉर्जिया मेलोनी की लव लाइफ, उनकी फैमिली के बारे में बताते हैं.
X/ @narendramodi
ये भी पढ़ें :कौन है नॉर्वे की वो पत्रकार, जिसने पीएम मोदी से पूछा सवाल, जवाब न मिलने पर क्या बोली?
क्या शादीशुदा हैं मेलोनी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी 10 साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रही थीं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की थी. उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जिनेवरा है. अक्सर विदेश यात्राओं पर मेलोनी अपनी बेटी जिनेवरा को लेकर जाती हैं.
कौन हैं मेलोनी के एक्स पार्टनर?
जॉर्जिया मेलोनी के एक्स पार्टनर का नाम एंड्रिया जियामब्रुनो है, जो एक टीवी जर्नलिस्ट भी हैं. दोनों की पहली मुलाकात एक टीवी प्रोग्राम के दौरान हुई थी. दरअसल जब मेलोनी किसी रैली के बाद एंड्रिया जियामब्रुनो के प्रोग्राम में इंटरव्यू देने पहुंची थीं तो उन्होंने जल्दबाजी में महज आधा केला खाकर उसे जियामब्रुनो को पकड़ा दिया था.
X/@Linfodrome
यहीं से दोनों की कहानी शुरू हुई. शो के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई. फिर धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे से मिलना शुरू किया और दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद मेलोनी और जियामब्रुनो ने एकसाथ रहना शुरू किया. एकसाथ रहने के 3 साल बाद उनको एक बेटी हुई.
क्यों खत्म हुआ था रिश्ता?
दोनों का रिश्ता अच्छा चल रहा था और मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली भी देश में अच्छा काम कर रही थी, जिसके बाद मेलोनी की पार्टी को बहुमत मिला और साल 2022 में उन्होंने इटली में अपनी सरकार बनाई. इसके साथ ही जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला पीएम बन गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम बनने के साथ ही उनका जियामब्रुनो के साथ रिश्ता भी खत्म हो गया.
दरअसल उनके पार्टनर जियामब्रुनो ने एक टीवी प्रोग्राम के दौरान ऑन एयर रेप को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया था, जिसपर भारी विवाद भी हुआ था. ऐसे में कहा ये भी जाता है कि मेलोनी को पीएम पद की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए जियामब्रुनो से रिश्ता तोड़ना पड़ा. दूसरी तरफ जियामब्रुनो को नौकरी से भी निकाल दिया गया था.
कब खत्म हुआ रिश्ता?
मेलोनी और जियामब्रुनो का रिश्ता साल 2023 में खत्म हुआ. जिसको लेकर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा था कि 'एंड्रिया जियामब्रुनो के साथ मेरा रिश्ता 10 साल तक चला, जो अब खत्म हो गया है.' अब उनकी बेटी मेलोनी के साथ रहती है.




