Twisha अकेली नहीं, जेठानी को भी उस घर में किया गया था परेशान, दर्ज हुआ था केस; भाभी ने कई राज से उठाया पर्दा
Twisha Sharma Case में परिवार ने नए आरोप लगाए हैं. दावा किया गया है कि दहेज विवाद और प्रताड़ना के चलते पहले जेठानी भी ससुराल छोड़ चुकी थी. क्या जानकारी आई सामने?
Twisha Sharma मामले में अब ट्विशा के परिवार की ओर से नए और गंभीर आरोप सामने आए हैं परिवार का कहना है कि ट्विशा से पहले उसकी जेठानी भी कथित तौर पर ससुराल पक्ष के व्यवहार से परेशान होकर घर छोड़ चुकी है. बता दें, मृत ट्विशा के परिवार का कहना है कि उसे अपने ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना पड़ता था. हालांकि ससुराल इस दावे को खारिज करता आया है.
ट्विशा की भाभी राशि ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जेठानी के साथ आए दिन विवाद और मारपीट होती थी. उनके मुताबिक, हालात इतने खराब हो गए थे कि जेठानी को आखिरकार घर छोड़ना पड़ा. बाद में उसने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था.
बड़ी बहू से क्या था विवाद?
भाभी का कहना है कि ट्विशा अक्सर फोन पर घर के हालात के बारे में परिवार को बताया करती थी. उनके अनुसार, बड़ी बहू द्वारा केस दर्ज कराने के बाद सास Giribala Singh काफी परेशान रहने लगी थीं और इसके बाद ट्विशा पर भी दबाव बढ़ा दिया गया. परिवार का आरोप है कि ट्विशा को भी उसी तरह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा, जिससे वह लगातार तनाव में रहने लगी थी.
मां बनने को लेकर क्या बोलीं भाभी?
ट्विशा की दूसरी भाभी शशि ने दावा किया कि ट्विशा मां बनने वाली थी, लेकिन ससुराल पक्ष गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर भी अपमानजनक बातें करता था. परिवार का आरोप है कि ससुराल वाले बच्चे को पति का नहीं बताते थे और इसी बात को लेकर ट्विशा को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था.
किस वजह से कराया गर्भपात?
भाभी के मुताबिक, लगातार लगाए जा रहे आरोपों और तानों की वजह से ट्विशा पूरी तरह टूट चुकी थी. वह कई बार फोन पर रोते हुए अपनी मां और परिवार के अन्य लोगों को ससुराल में हो रही प्रताड़ना के बारे में बताती थी. शशि का दावा है कि लगातार मानसिक दबाव और अपमान की वजह से ट्विशा ने गर्भपात करा लिया था. उन्होंने कहा कि इस बारे में ट्विशा ने अपनी मां को भी जानकारी दी थी.
सास ने क्या लगाए आरोप?
ट्विशा की सास गिरीबाला ने आरोप लगाया कि वह गांजे का सेवन किया करती थी, जिसकी वजह से उसने प्रेग्नेंसी भी रिवर्स करने की कोशिश की थी. हालांकि, पुलिस को पोस्टमार्टम में कोई नशे का सेवन का सबूत नहीं मिला है. परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
क्या मांसिक बीमार थी ट्विशा?
ट्विशा की सास ने कहा कि उसे सिजोफ्रेनिया था, जिसका इलाज भी चल रहा था. सिजोफ्रेनिया एक बीमारी है, जिसमें पेशेंट्स को भ्रम होते हैं. हालांकि ट्विशा के परिवार ने इन दावों को खारिज किया है.




