Begin typing your search...

अदिति यादव विवाद पर योगी Vs अखिलेश! CM बोले- बेटी तो बेटी होती है- सुनिए सपा प्रमुख ने क्या कहा?

X
CM Yogi का पापियों पर चलेगा हंटर, Aditi Yadav के लिए Akhilesh yadav क्या बोले? | State Mirror Hindi
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Published on: 13 Jun 2026 8:57 PM

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है. इस विवाद पर पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बेटी किसी की भी हो, उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती." उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. वहीं, अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि परिवार का महत्व वही समझ सकता है, जिसका खुद परिवार हो. दोनों नेताओं के बयानों के बाद यह मामला सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है.