Begin typing your search...
तीन साल तक किया रेप, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; पालघर में 17 साल की नाबालिग का यौन शोषण करने वाला फुटबॉल कोच गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर में एक फुटबॉल कोच पर 17 साल की खिलाड़ी ने तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि आरोपी ने वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया.
फुटबॉल कोच अभिजीत मंडल
( Image Source:
X@Delhiite_/HateDetectors )
Maharashtra Football Coach Arrested: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक फुटबॉल कोच पर 17 साल की नाबालिग खिलाड़ी के साथ कथित तौर पर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान वसई निवासी 36 वर्षीय अभिजीत मंडल के रूप में हुई है, जो इलाके में एक निजी फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर चलाता है. पीड़िता साल 2023 में फुटबॉल करियर बनाने के लिए उसके संपर्क में आई थी.
आरोप है कि कोच ने पहले भरोसा जीता और फिर इसी का फायदा उठाकर करीब तीन साल तक नाबालिग का कथित रूप से यौन शोषण करता रहा.
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
- पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित घटनाओं के वीडियो और तस्वीरें भी रिकॉर्ड कीं और बाद में पीड़िता को धमकाने के लिए उनका इस्तेमाल किया.
- पीड़िता ने लंबे समय तक इस परेशानी को झेलने के बाद आखिरकार परिवार के साथ पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
- आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत रेप, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.




