Begin typing your search...

IND vs AFG: भारत के सामने चट्टान की तरह डटे 𝐑𝐚𝐡𝐦𝐚𝐧𝐮𝐥𝐥𝐚𝐡 𝐆𝐮𝐫𝐛𝐚𝐳, महज इतने गेंद में जड़ दी सेंचुरी- लगाया खास 'दोहरा शतक'

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार सेंचुरी जड़ी. इसके साथ ही उन्होंने खास 'दोहरा शतक' भी बनाया.

IND vs AFG: भारत के सामने चट्टान की तरह डटे 𝐑𝐚𝐡𝐦𝐚𝐧𝐮𝐥𝐥𝐚𝐡 𝐆𝐮𝐫𝐛𝐚𝐳, महज इतने गेंद में जड़ दी सेंचुरी- लगाया खास दोहरा शतक
X

Rahmanullah Gurbaz 48 ball century: भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंद में सेंचुरी जड़ दी. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के जड़े. वे 51 गेंद में 200 की स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाकर आउट हुए.

गुरबाज का यह भारत के खिलाफ पहला और कुल 9वां वनडे शतक है. शाहिद अफरीदी ने 2005 में भारत के खिलाफ महज 45 गेंद में शतक जड़ा था. इस तरह गुरबाज ने भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

अफ़गानिस्तान के लिए सबसे तेज़ ODI शतक

  • 48 - रहमनुल्लाह गुरबाज बनाम भारत, धर्मशाला, 2026
  • 72 - मोहम्मद शहज़ाद बनाम स्कॉटलैंड, एलोवे, 2010
  • 72 - करीम सादिक बनाम नीदरलैंड, शारजाह, 2012
  • 85 - नवरोज़ मंगल बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, 2013
  • 85 - मोहम्मद शहज़ाद बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट, 2019

भारत के खिलाफ़ सबसे तेज वनडे शतक

  • 45 - शाहिद अफ़रीदी (पाकिस्तान), कानपुर, 2005
  • 48 - रहमनुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान), धर्मशाला, 2026
  • 57 - जेम्स फॉकनर (ऑस्ट्रेलिया), बेंगलुरु, 2013
  • 57 - एबी डी विलियर्स (साउथ अफ्रीका), मुंबई WS, 2015
  • 57 - माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड), हैदराबाद, 2023

कैसे आउट हुए गुरबाज?

गुरबाज की बेहतरीन पारी का अंत नितीश कुमार रेड्डी ने किया. उन्होंने शानदार यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसे गुरबाज समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए. टीम का स्कोर इस समय 15.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन है.




अफगानिस्तान के लिए गुरबाज ने जड़े 200 छक्के

अफगानिस्तान के लिए गुरबाज ने खास दोहरा शतक लगाया. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम अब 200 से ज्यादा छक्के हो गए हैं. वे मोहम्मद नबी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले महज दूसरे अफगान क्रिकेटर हैं.

11 ओवर में 116 रन... 10.54 का पार्टनरशिप रन-रेट अब अफ़ग़ानिस्तान के लिए वनडे में किसी भी शतकीय साझेदारी के लिए दूसरा सबसे अच्छा रन-रेट है। यह पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफ़ी के दौरान इंग्लैंड के ख़िलाफ़ इब्राहिम ज़दरान और मोहम्मद नबी के बीच बनी 12.1 (9.1 ओवर में 111 रन) की पार्टनरशिप के बाद दूसरे नंबर पर है.

भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख