Begin typing your search...

मिया खलीफा के साथ वायरल लड़की कौन, FIFA World Cup फोटो में एकसाथ दिखने का सच क्या? Viral दावे के बीच आया रिएक्शन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा और लाना रोड्स FIFA World Cup का मैच एक साथ स्टेडियम में बैठकर देख रही थीं.

मिया खलीफा के साथ वायरल लड़की कौन, FIFA World Cup फोटो में एकसाथ दिखने का सच क्या? Viral दावे के बीच आया रिएक्शन
X

इन दिनों दुनिया भर में FIFA World Cup की हर खूब धूम चल रही है तो वहीं हर दिन कोई न कोई चेहरा सुर्खियों में रहा है चाहे वो साकिरा से लेकर नोरा फतेही तक क्यों न हो लेकिन इस कड़ी दो तस्वीरों की खूब चर्चा की जा रही है जो कि इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. वायरल तस्वीर की बात करें तो वायरल फोटो में पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा और लाना रोड्स को कथित तौर पर फीफा वर्ल्ड कप मैच के दौरान स्टेडियम में बैठा दिखाया गया है.

इसको लेकर यूजर का कहना है कि दोनों फीफा वर्ल्ड कप का मैच देखने के लिए गई थी तो वहीं कुछ यूजर्स मिया खलीफा के बगल में बैठी लड़की कौन है उसके बारे में जानकारी तलाश रहे हैं. इसी के साथ आइए इस वायरल दावे की सच्चाई जानते हैं और साथ में वो मिया खलीफा के बगल में लड़की कौन है उसके बारे में जानते हैं.

कैसे वायरल हुई तस्वीर?

यह तस्वीर सबसे पहले एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक अकाउंट द्वारा शेयर की गई थी. पोस्ट में दावा किया गया कि मिया खलीफा और लाना रोड्स 12 जून को खेले गए अमेरिका बनाम पैराग्वे मुकाबले के दौरान स्टेडियम में मौजूद थीं. कुछ ही घंटों में तस्वीर हजारों बार शेयर होने लगी और यूजर्स इसकी सच्चाई को लेकर चर्चा करने लगे. कई लोगों ने फोटो को असली बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसमें AI से जुड़ी संभावित गड़बड़ियों की ओर इशारा किया.

मिया खलीफा की पोस्ट से बढ़ा शक

तस्वीर वायरल होने के बाद मामला तब और दिलचस्प हो गया जब मिया खलीफा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई. वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने घर से टीवी देखते हुए एक तस्वीर साझा की थी. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि अगर मिया घर पर थीं, तो स्टेडियम वाली तस्वीर असली नहीं हो सकती. इससे वायरल फोटो के फर्जी या AI जनरेटेड होने की अटकलें और तेज हो गईं.

लाना रोड्स ने बढ़ाया सस्पेंस

जहां मिया खलीफा की पोस्ट ने तस्वीर पर सवाल खड़े किए, वहीं लाना रोड्स की प्रतिक्रिया ने लोगों को और उलझा दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, लाना रोड्स ने वायरल फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा शेयर किया और मजाकिया अंदाज में लिखा कि 'वर्ल्ड कप में अपने देश का समर्थन करने आई हूं.' इसके बाद यूजर्स यह समझ नहीं पाए कि वह मजाक कर रही थीं, ट्रोल कर रही थीं या फिर वास्तव में तस्वीर को सही बता रही थीं.

मिया खलीफा के बगल में ये लड़की कौन?

मिया खलीफा के साथ फोटो के वायरल होने वाली लाना रोड्स (Lana Rhoades) है जो एक अमेरिकी इंटरनेट पर्सनैलिटी, पॉडकास्टर और पूर्व एडल्ट फिल्म अभिनेत्री हैं.उनका असली नाम अमारा मेपल (Amara Maple) है और उनका जन्म अमेरिका के शिकागो, इलिनोइस में हुआ था. उन्होंने 2016 में एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा और बहुत कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल की. इसके बाद उन्होंने कुछ प्रमुख मीडिया ब्रांड्स और मैगज़ीन प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. कुछ समय बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री से दूरी बना ली और करियर में बदलाव करते हुए सोशल मीडिया, पॉडकास्टिंग और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में कदम रखा. बाद में उन्होंने अपने अनुभवों को लेकर कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में बातें साझा कीं और अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलकर चर्चा की. आज वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर के रूप में सक्रिय हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं.

AI चैटबॉट ने क्या कहा?

वायरल दावों की सच्चाई जानने के लिए कुछ यूजर्स ने एक्स के AI चैटबॉट Grok से भी सवाल किया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, Grok ने जवाब दिया कि मिया खलीफा और लाना रोड्स के मैच में मौजूद होने का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं मिला है. चैटबॉट के अनुसार, इस दावे की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक बयान, सोशल मीडिया पोस्ट या प्रमाण सामने नहीं आया है. इसलिए तस्वीर को लेकर की जा रही चर्चाएं फिलहाल केवल अटकलों और वायरल दावों तक ही सीमित हैं.

AI तस्वीरों ने बढ़ाई नई चुनौती

यह पूरा मामला एक बार फिर दिखाता है कि AI तकनीक कितनी तेजी से विकसित हो रही है. आज ऐसी तस्वीरें और वीडियो तैयार किए जा रहे हैं जिन्हें पहली नजर में पहचान पाना बेहद मुश्किल हो गया है. सोशल मीडिया पर कई बार कोई तस्वीर लाखों लोगों तक पहुंच जाती है, जबकि उसकी सच्चाई की पुष्टि बाद में होती है. ऐसे में विशेषज्ञ लगातार सलाह दे रहे हैं कि किसी भी वायरल फोटो या वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसके स्रोत और प्रमाण की जांच जरूर की जाए. फिलहाल मिया खलीफा और लाना रोड्स की यह वायरल तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन इसकी वास्तविकता को लेकर अब भी कोई स्पष्ट पुष्टि सामने नहीं आई है.

(नोट- स्टेट मिरर हिंदी इस कथन की पुष्टि नहीं करता है यह सोशल मीडिया पर वायरल दावा और चल रही बहस को लेकर किया गया है)

वायरल
अगला लेख