Begin typing your search...

जेवर एयरपोर्ट जाने वालों के लिए गुड न्यूज! नोएडा में शुरू होंगी इलेक्ट्रिक बसें, सफर होगा आसान- CM योगी का बड़ा फैसला

X
नोएडा में EV बसों की शुरुआत | जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर योगी का बड़ा कदम |

नोएडा और आसपास के लोगों के लिए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच अब और आसान होने वाली है. उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की तैयारी कर रही है, जिससे एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी. इन EV बसों से लोगों को सस्ता, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल सफर का विकल्प मिलेगा. यह कदम नोएडा को स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण कम करने के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी बेहतर होगा. जेवर एयरपोर्ट तक तेज, आसान और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यह पहल अहम साबित हो सकती है.


UP NEWS
अगला लेख