Begin typing your search...

TMC में बड़ी टूट की आहट? बागी सांसद का दावा- 'पार्टी खत्म, अभिषेक की लीडरशिप ने डुबोया'

X
TMC संकट में ? अभिषेक बनर्जी और I-PAC पर आरोप | TMC के अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा
जीतेंद्र चौहान
By: जीतेंद्र चौहान

Published on: 13 Jun 2026 10:14 PM

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लेकर बड़ी हलचल मची हुई है. पार्टी के बागी नेताओं और सांसदों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है. एक वरिष्ठ सांसद ने दावा किया है कि टीएमसी अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है और नेतृत्व में बदलाव के बाद पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक व्यवस्था लगभग खत्म हो गई है. सांसद ने अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली, I-PAC की बढ़ती भूमिका और वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी को मौजूदा संकट की बड़ी वजह बताया. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी दो गुटों में बंट चुकी है और आने वाले महीनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.