ईरान-अमेरिका तनाव और समुद्री हमलों के बीच भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा अब राजनीतिक और रणनीतिक बहस का विषय बनता जा रहा है. इसी मुद्दे पर चर्चा करते हुए रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने अमेरिका की कार्रवाई और भारत की प्रतिक्रिया पर तीखे सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि भारतीय नागरिकों की मौत पर जिस तरह की चुप्पी दिखाई गई, वह चिंता का विषय है. बख्शी ने सवाल किया कि अगर किसी अन्य बड़ी शक्ति के जहाज को नुकसान पहुंचता तो क्या प्रतिक्रिया इतनी ही सीमित रहती? उन्होंने कहा कि भारतीय नाविकों की जान भी उतनी ही महत्वपूर्ण है और ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने भारत सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अधिक मुखर रुख अपनाने की जरूरत है.