सर्दियों का मौसम आते ही स्टाइलिश दिखने के साथ खुद को ठंड से बचाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता. कई बार गर्म कपड़ों की लेयरिंग के चक्कर में हमारा पूरा लुक बिगड़ जाता है. लेकिन इस विंटर सीजन में आपको स्टाइल और कंफर्ट के बीच समझौता करने की जरूरत नहीं है. कुछ ऐसे फैशन ट्रेंड्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप कम मेहनत में भी क्लासी और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं. खास बात यह है कि इसके लिए आपको पूरी वार्डरोब बदलने या महंगे कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है. ओवरसाइज स्वेटर से लेकर लॉन्ग कोट, लेदर जैकेट और स्टाइलिश बूट्स तक, ये 7 विंटर फैशन ट्रेंड्स आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं. आइए जानते हैं इस सर्दी किन फैशन ट्रेंड्स को अपनी स्टाइलिंग का हिस्सा बनाना चाहिए.