Begin typing your search...

24 घंटे में तीन मौतों से दहला ग्रेटर नोएडा का रूपवास गांव, एक और व्यक्ति को हार्ट अटैक

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित रूपवास गांव में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई. ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक से मौतों की सूचना, एक अन्य व्यक्ति अस्पताल में भर्ती.

24 घंटे में तीन मौतों से दहला ग्रेटर नोएडा का रूपवास गांव, एक और व्यक्ति को हार्ट अटैक
X
मोहम्मद रज़ा
मोहम्मद रज़ा2 Mins Read

Published on: 16 Nov 2026 10:48 PM

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र का रूपवास गांव पिछले 24 घंटे में हुई तीन मौतों से गमगीन है. शनिवार रात से रविवार रात के बीच गांव के तीन लोगों की जान चली गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी की मौत ब्रेन हेमरेज तो किसी की हार्ट अटैक से हुई. लगातार सामने आई इन घटनाओं ने ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है. इसी बीच गांव के एक अन्य व्यक्ति को भी दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.

शनिवार रात से रविवार रात तक तीन लोगों की मौत

ग्रामीणों के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर जान गंवाने वालों की पहचान जिगराम, सुंदर कालसन और डॉक्टर असकरण चौधरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों की उम्र करीब 60 से 70 साल के बीच थी. एक ही गांव में इतने कम समय के भीतर तीन लोगों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सोमवार सुबह तक तीनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया.

एक और व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

तीन मौतों के बीच गांव के एक अन्य व्यक्ति को भी हार्ट अटैक आने की जानकारी सामने आई है. उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. उनकी सेहत को लेकर परिजन और ग्रामीण चिंतित हैं.

गांव में शोक के साथ स्वास्थ्य को लेकर चिंता

लगातार हुई इन घटनाओं के बाद रूपवास गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों के बीच एक ही दिन में तीन लोगों की मौत और एक अन्य व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने को लेकर चर्चा हो रही है. फिलहाल, मौतों के पीछे ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक की शुरुआती जानकारी सामने आई है. इन घटनाओं के बीच मृतकों के परिवारों के प्रति गांव के लोग संवेदना जता रहे हैं.

अगला लेख