पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. इस बार पार्टी ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, हरभजन सिंह और दूसरे नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. किसी को चुनावी घोषणापत्र तैयार करने वाली कमेटी में जगह मिली है, तो किसी को भगवंत मान सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन सवाल यह है कि क्या पंजाब में बीजेपी के पास अपने मजबूत चेहरे और जमीनी नेता नहीं बचे हैं, जो उसे दूसरे दलों से आए नेताओं का सहारा लेना पड़ रहा है? क्या बीजेपी इन चेहरों का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव जीतने के लिए करेगी या सत्ता में आने के बाद भी इन्हें अहम जिम्मेदारी मिलेगी? वरिष्ठ पत्रकार वंदना शर्मा ने स्टेट मिरर हिंदी से बातचीत में पंजाब की सियासत के इन तमाम समीकरणों को समझाया है.