ज्योतिष, शैतानी शक्तियां, इलुमिनाटी और एलियंस... इन सबका इंसानी जिंदगी से क्या कनेक्शन है? क्या शैतान की मूर्ति के साथ सेल्फी लेने से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो सकते हैं? क्या घर में कुछ खास मूर्तियां रखने से तीन पीढ़ियों के भीतर विनाश हो सकता है? ऐसे ही कई हैरान करने वाले दावे किए हैं ज्योतिषी Sumitacharya ने. स्टेट मिरर हिंदी की संवाददाता रश्मि अग्रवाल से खास बातचीत में उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ रहस्यमयी अनुभव भी साझा किए. उन्होंने 2019 में एक गुफा में मिले कथित रहस्यमयी संकेतों और गंगा में डूबने के दौरान हुए अनुभव का जिक्र करते हुए अपनी जिंदगी बदलने की कहानी सुनाई. आखिर क्या हैं उनके ये दावे और इनके पीछे उनका क्या तर्क है? देखिए यह खास बातचीत.