Begin typing your search...

किसका होगा अमिताभ बच्चन का 'जलसा'? 100 करोड़ के बंगले पर छिड़ा विवाद, भाभी ने 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

X
प्रिया सिंह
प्रिया सिंह

Published on: 16 Nov 2026 10:40 PM

बॉलीवुड में आपने भाई-भाई के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद तो कई बार सुने होंगे, लेकिन जब मामला बच्चन परिवार से जुड़ा हो तो चर्चा होना लाजमी है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का सबसे मशहूर बंगला 'जलसा' अब एक नए विवाद को लेकर सुर्खियों में है. जिस घर के बाहर हर रविवार फैंस अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए जमा होते हैं, उसी बंगले के मालिकाना हक पर सवाल खड़े हो गए हैं. करीब 100 करोड़ रुपये कीमत वाले इस बंगले को लेकर अमिताभ बच्चन की भाभी और उनके छोटे भाई की पत्नी रमोला बच्चन ने 1993 की एक गिफ्ट डीड को चुनौती दी है. उनका दावा है कि यह दस्तावेज उनकी जानकारी और सहमति के बिना तैयार किया गया था. ऐसे में सवाल है कि आखिर जलसा पर किसका हक है? कैसे अमिताभ बच्चन को यह बंगला मिला और अब क्यों परिवार के भीतर ही इसके मालिकाना हक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है?


अगला लेख