Begin typing your search...

क्यों कागज छोड़ RBI ला सकती है प्लास्टिक के नोट? क्या मिलेगा इससे फायदा

X
RBI Planning Plastic Currency Notes? India's Money System May Change Soon
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 30 May 2026 6:47 PM

भारत में करेंसी सिस्टम में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है, जहां अब कागज के नोटों की जगह पॉलीमर यानी प्लास्टिक आधारित नोट लाने पर विचार किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस प्रस्ताव पर गंभीरता से काम कर रहा है और हाल ही में हुई बोर्ड बैठकों में इस विषय पर चर्चा भी हुई है. माना जा रहा है कि जल्द ही इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है. यह तकनीक पहले से ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देशों में इस्तेमाल हो रही है, जहां इसे ज्यादा टिकाऊ और सुरक्षित माना जाता है. भारत में ₹500 जैसे बड़े नोटों को पहले चरण में बदलने की संभावना जताई जा रही है.आरबीआई के अनुसार कागज के नोट जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे बार-बार छपाई करनी पड़ती है और खर्च बढ़ता है. वित्त वर्ष 2024-25 में नोट छपाई पर हजारों करोड़ रुपये खर्च हुए और बड़ी संख्या में पुराने और खराब नोट सिस्टम से हटाए गए. पॉलीमर नोट न केवल ज्यादा मजबूत और पानी-धूल से सुरक्षित होते हैं, बल्कि इनमें एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स भी लगाए जा सकते हैं, जिससे नकली नोटों पर रोक लग सकती है. हालांकि अभी तक RBI ने आधिकारिक तौर पर कोई तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन सीमित स्तर पर ट्रायल शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.


अगला लेख