Begin typing your search...

गुमशुदा दिल्ली: देश की राजधानी से सैकड़ों महिलाओं और बच्चियों के लापता होने की हकीकत क्‍या?

X
Why Are So Many People Missing in Delhi? | Women Safety | Delhi Police | IPS Interview | Crime
संजीव चौहान
By: संजीव चौहान

Published on: 6 Feb 2026 2:06 PM

साल 2026 के पहले 15 दिनों में दिल्ली से 800 से ज्यादा लोग लापता हो चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की है. यह आंकड़ा राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. इस मुद्दे पर स्टेट मिरर हिंदी ने दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी और आईपीएस अधिकारी राजन भगत से बातचीत की. उन्होंने बताया कि मानव तस्करी, सोशल मीडिया का दुरुपयोग, पारिवारिक विवाद और पुलिस संसाधनों की कमी जैसी वजहें इस समस्या को बढ़ा रही हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह संकट और गहराता जाएगा. इस पूरे मामले की जमीनी सच्चाई जानने के लिए स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर (क्राइम इनवेस्टिगेशन) संजीव चौहान ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड डीसीपी और पूर्व आईपीएस अधिकारी राजन भगत से विशेष बातचीत की.