सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर आग की तरह फैली हुई है. जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. सोचिए कोई अपनी दौलत का एक बहुत बड़ा हिस्सा सिर्फ इसलिए दान कर दे ताकि परिंदों की जहट हमेशा के लिए खामोश ना हो जाए. जी हां, हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के एक अमीर जोड़े की जिन्होंने इतिहास का सबसे बड़ा पर्यावरण दान कर दिया. उन्होंने अपने पर्सनल बैंक अकाउंट से करीबन 120 मिलियन यानी कि भारतीय रुपयों में लगभग ₹1000 करोड़ इन पक्षियों के लिए दान कर दिए हैं.