बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है. जानकारों की मानें तो इतने भव्य और अभूतपूर्व इंतजाम तो कभी तेज प्रताप यादव की शादी में भी देखने को नहीं मिले थे, जैसे इस वक्त मोकामा में नजर आ रहे हैं. मोकामा और आसपास के इलाकों में अनंत सिंह की छवि किसी 'रॉबिनहुड' से कम नहीं है, और यही वजह है कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.