विदेश घूमने का प्लान हो या फिर इंडिया में पढ़ाई और बिजनेस करने का सपना. हर जगह सबसे पहले वीजा का चक्कर आता है, लेकिन अब भारत आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए यह पूरा गेम थोड़ा आसान होने वाला है. जी हां, केंद्र सरकार ने भारतीय वीजा सिस्टम में ऐसा बदलाव किया जिसे विदेशी नागरिकों को बार-बार कैटेगरी समझना और लंबे चौड़े फॉर्म भरने की टेंशन नहीं रहेगी. अब वीजा की 13 मेन कैटेगरी को घटाकर सिर्फ नौ कर दिया गया है. वहीं 49 सब कैटेगरी की जगह सिर्फ 23 रह गई है. इतना ही नहीं वीजा फॉर्म में पूछे जाने वाले कॉलम भी 65 से 70% तक कम कर दिए गए हैं.