भारतीय सेना अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है, जहां थल सेना, नौसेना और वायु सेना की अलग-अलग कमांड्स को मिलाकर थिएटर कमांड सिस्टम तैयार किया जा रहा है. आधुनिक युद्ध अब सिर्फ जमीन, आसमान और समुद्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें साइबर वॉरफेयर, स्पेस और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वॉरफेयर जैसे नए डोमेन भी जुड़ चुके हैं। ऐसे में तेज़ और एकीकृत निर्णय लेना बेहद जरूरी हो गया है.