टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का अनुभव किसी से छिपा नहीं है. महेंद्र सिंह धोनी की तरह वह भी युवा खिलाड़ियों को समय-समय पर सलाह देते नजर आते हैं. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वायरल वीडियो में विराट कोहली उनसे कुछ बात करते दिखाई देते हैं, लेकिन अय्यर वहां से आगे बढ़ जाते हैं. इसके बाद फैंस ने उनके रवैये पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. क्या कप्तानी मिलते ही अय्यर के तेवर बदल गए हैं या इस वीडियो को बेवजह तूल दिया जा रहा है?