पीएम मोदी के दौरे के बीच चर्चा में आई फिलीपींस की रामायण, रावण को बताया मुस्लिम राजा-रानी का बेटा, क्यों विवादित है ये राम कथा
फिलीपींस में रामकथा का नाम महरादिया लवाना है. इस कथा में भगवान राम के बजाय रावण को हीरो दिखाया गया है. इतना ही नहीं, इसमें भगवान हनुमान को राम का बेटा बताया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फिलीपींस के दौरे पर हैं. उनके इस दौरे के बीच भारत और फिलीपींस के पुराने सांस्कृतिक रिश्तों की भी चर्चा हो रही है. इसी कड़ी में फिलीपींस की एक ऐसी रामायण लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसकी कहानी भारत की रामायण से काफी अलग है. यहां रामायण के एक रूप में रावण को मुस्लिम राजा और रानी का बेटा बताया गया है. इतना ही नहीं, इस कथा में राम, सीता और रावण से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो भारतीय मान्यताओं से मेल नहीं खातीं.
दरअसल, फिलीपींस में रामायण की एक अलग कहानी प्रचलित है, जिसे 'महरादिया लवाना' (Maharadia Lawana) कहा जाता है. यह दक्षिण फिलीपींस के मरानाओ समुदाय की लोककथा है. इसमें रावण को लवाना नाम से जाना जाता है और उसकी कहानी को स्थानीय संस्कृति और मान्यताओं के हिसाब से बताया गया है.
क्या है फिलीपींस की रामायण का नाम?
x- @Siddhakrishna
x- @Siddhakrishna
टीवी9 हिंदी फिलीपींस में रामायण की इस अनोखी लोककथा को 'महारादिया लवाना' कहा जाता है. यह कहानी वहां के मरानाओ समुदाय में पीढ़ियों से सुनाई जाती रही है. मरानाओ समुदाय के लोग ज्यादातर फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप क्षेत्र में रहते हैं. इस कथा में भी भारतीय रामायण की तरह सीता को अगवा करने और उन्हें वापस लाने की कहानी सुनने को मिलती है. लेकिन यहां रामायण के पात्रों के नाम, उनका परिचय और उनसे जुड़ी घटनाएं काफी अलग हैं. दरअसल, स्थानीय लोगों ने समय के साथ इस कथा को अपने समाज, भाषा, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के मुताबिक नया रूप दिया है.
राम नहीं रावण की है कथा
x- @Siddhakrishna
x- @Siddhakrishna
भारतीय रामायण में भगवान राम के जीवन, वनवास और रावण के साथ हुए युद्ध को प्रमुखता से दिखाया गया है. वहीं, फिलीपींस की इस लोककथा में महारादिया लवाना यानी रावण की भूमिका काफी अहम है. इस कहानी में भगवान राम को 'राडिया मंगंदिरी' और माता सीता को 'पोट्रे मलाइला गैंडिंग' के नाम से जाना जाता है. इतना ही नहीं, इसमें रावण के सात सिर होने की बात भी बताई गई है. इस तरह भारतीय रामायण के जिन पात्रों से हम परिचित हैं, वे फिलीपींस की इस कहानी में बदले हुए नाम और अलग पहचान के साथ नजर आते हैं.
हनुमान जी का क्या है किरदार?
x- @Siddhakrishna
x- @Siddhakrishna
फिलीपींस की इस लोककथा में एक ऐसा प्रसंग भी है, जो भारतीय रामायण से काफी अलग है. रामायण में हनुमान को भगवान राम का परम भक्त बताया गया है, लेकिन 'महारादिया लवाना' में बंदर के रूप में नजर आने वाले एक प्रमुख पात्र का नाम लक्ष्मण है. उसे राडिया मंगंदिरी का पुत्र बताया गया है. कथा के मुताबिक, वह सीता को ढूंढने और उन्हें वापस लाने के अभियान में अहम भूमिका निभाता है. उनकी वीरता, ताकत और साहस का भी विस्तार से वर्णन मिलता है. इस तरह यहां बंदर के किरदार का रिश्ता और उसकी पहचान भारतीय रामकथा से बिल्कुल अलग दिखाई देती है.
रावण ने अल्लाह से मांगा वरदान
x- @Siddhakrishna
x- @Siddhakrishna
'महारादिया लवाना' की कहानी में वहां के धर्म और रीति-रिवाजों की झलक भी देखने को मिलती है. इस लोककथा के अनुसार, रावण अल्लाह से दुआ करता है और उनसे अपनी ताकत बढ़ाने की मांग करता है. उसकी प्रार्थना सुनने के बाद उसे कुछ नियमों के साथ मनचाहा वरदान मिलता है. लेकिन आगे चलकर वह एक महिला को अगवा कर लेता है और वरदान में रखी गई शर्तों का पालन नहीं करता. यह बात भारतीय रामायण से बिल्कुल अलग है. भारत में रावण को भगवान शिव का भक्त माना जाता है, जिसने उनकी तपस्या करके कई शक्तियां हासिल की थीं. यही वजह है कि फिलीपींस की इस कथा में रावण का बदला हुआ रूप इसे भारतीय रामायण से अलग बनाता है.




