135 में से 118 रन चौके-छक्कों से... RCB कप्तान रजत पाटीदार ने कहां खेली ऐसी तूफानी पारी, जानें स्कोरकार्ड
मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर 135 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के निकले.
Rajat Patidar
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी कप्तानी में लगातार 2 बार चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार भले ही टीम इंडिया का हिस्सा न हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार उनका वहीं ताबड़तोड़ अंदाज देखने को मिल रहा है. जिस तरह से उन्होंने इस साल आईपीएल खेला था वैसा ही कमाल रजत बाकी घरेलू टूर्नामेंट में भी कर रहे हैं. भारत में इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है.
जिसमें 16 नवंबर को मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. उनकी पारी में चौके कम और छक्के ज्यादा देखने को मिले. रजत ने ये पारी ऐसे समय पर खेली, जब मध्य प्रदेश की टीम बेहद कमजोर स्थिति में थी और लग रहा था की टीम 150 रन का आंकड़ा भी मुश्किल से छू पाएगी.
किस टीम के खिलाफ रजत ने जड़ा शतक?
दरअसल 16 नवंबर को न्यू चंडीगढ़ में रजत पाटीदार की मध्य प्रदेश डेनिश दास की असम का आमना-सामना हुआ. मैच में मध्य प्रदेश को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया. इस दौरान मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 250 रन बनाए. इस दौरान रजत पाटीदार के बल्ले से 48 गेंदों पर 135 रनों की नाबाद पारी खेली.
उनके बल्ले से 8 चौके और 13 छक्के देखने को मिले. इस मैच में रजत ने 281.35 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. जब रजत बल्लेबाजी करने आए थे तब मध्य प्रदेश का स्कोर 7.4 ओवर में 57 रनों पर 3 विकेट था. इसके बाद रजत ने असम के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करना शुरू किया और फि मध्य प्रदेश का चौथा विकेट 210 रनों के स्कोर पर गिरा.
कौन सा बनाया रिकॉर्ड?
रजत पाटीदार ने असम के खिलाफ इस मैच में महज 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था. अब रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले मध्य प्रदेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आज तक इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की तरफ से कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था.
कैसी रही मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी?
अंकुश सिंह- 23 रन
अक्षत रघुवंशी- 19 रन
शिवांग कुमार- 61 रन
अपूर्व द्विवेदी- 3 रन
रजत पाटीदार- 135* रन
त्रिपुरेश- 0
अनिकेत वर्मा- 1 रन




