हिंदुस्तान की राजनीति में 10 जून 2026 का दिन एक ऐतिहासिक पड़ाव के रूप में दर्ज हो गया है और इसका जश्न भी पूरे हिंदुस्तान में मनाया जा रहा है. खासतौर पर बीजेपी के नेताओं और सरकार के द्वारा. दरअसल 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का एक ऐसा रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है या यूं कहें कि तोड़ दिया है और इस रिकॉर्ड में सबसे बड़ी बात यह है कि सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने कीर्तमान हासिल किया है.