फेमस ऑटोमोबाइल YouTuber अरुण पंवार की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस का कारण बन गया है. वीडियो में शादी के दौरान दिए गए ‘लागनी-टीका’ का जिक्र है, जिसमें करीब 21 तोला सोना और लगभग ₹71 लाख नकद दिखाए गए हैं. इसे दहेज नहीं बल्कि ‘दान’ बताया गया है, लेकिन इतनी बड़ी रकम और गहनों को लेकर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या दहेज को सिर्फ नया नाम दे दिया गया है. विवाद इसलिए भी गहराया क्योंकि अरुण पंवार की पत्नी MBBS ग्रेजुएट बताई जा रही हैं. इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा, परंपरा और महिलाओं की स्वतंत्रता पर गंभीर चर्चा छेड़ दी है.