Begin typing your search...

बाप ही निकला दिमागी मरीज बेटी का बलात्‍कारी, 16 लोगों के DNA टेस्‍ट के बाद सामने आया घिनौना सच

पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची युवती के गर्भवती होने का खुलासा हुआ था, जिसके बाद जांच शुरू हुई. फॉरेंसिक रिपोर्ट में 16 डीएनए सैंपल में से पिता का मिलान हुआ.

mumbai father raped daughter dna test case
X
( Image Source:  Sora AI )

मुंबई में एक दिल दहला देने वाले मामले में 20 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग, बहरी-गूंगी युवती के साथ दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने का आरोपी उसका अपना पिता निकला. अक्टूबर 2025 में पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची पीड़िता के पांच महीने की गर्भवती होने से मामला सामने आया.

शुरुआती जांच में पुलिस को दिक्‍कत हुई, जिसके बाद 16 लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए. भ्रूण के फॉरेंसिक परीक्षण और डीएनए रिपोर्ट में पिता का मिलान होने पर उसे गिरफ्तार किया गया. काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने डर के कारण पहले पिता का नाम नहीं लिया था. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या उसकी असहाय स्थिति का किसी और ने भी फायदा उठाया.

मामले की 10 बड़ी बातें

  1. पीड़िता 20 साल की मानसिक रूप से दिव्यांग, बहरी और गूंगी युवती है
  2. अक्टूबर 2025 में अस्पताल में पेट दर्द की जांच के दौरान गर्भावस्था का पता चला
  3. पुलिस को शुरू में घटना समझने में कठिनाई हुई क्योंकि पीड़िता बोलने में असमर्थ थी
  4. दुष्कर्म की आशंका पर 16 लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए
  5. पीड़िता का गर्भपात कराया गया और भ्रूण का फॉरेंसिक परीक्षण हुआ
  6. 27 जनवरी को डीएनए रिपोर्ट में पिता (48 वर्ष) का मिलान हुआ
  7. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया
  8. पहले दो अन्य आरोपियों (16 साल का लड़का और 32 साल का युवक) को भी पकड़ा गया था
  9. काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने डर के कारण पहले पिता का नाम नहीं लिया था
  10. पुलिस जांच कर रही है कि क्या उसकी असहाय स्थिति का फायदा किसी और ने भी उठाया
crime
अगला लेख