टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की खुद की बैटिंग में तो कंसिस्टेंसी नहीं है लेकिन ईशान किशन की पोजीशन से छेड़छाड़ जरूर करनी है. भाई जब ईशान नंबर तीन पर अच्छा कर रहे हैं तो उनकी बैटिंग पोजीशन बदलने की बात क्यों हो रही है? एक तरफ आप खुद उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हैं. दूसरी तरफ फ्लेक्सिबिलिटी का हवाला देकर उनकी जगह बदलने की बात करते हैं. आखिर करना क्या चाहते हैं और वह भी तब जब टीम इंडिया की परफॉर्मेंस खुद डामाडोल है. ऐसे वक्त में टीम को एक सेटल बैटिंग ऑर्डर की जरूरत है. ना कि हर मैच में नए एक्सपेरिमेंट की.