Begin typing your search...

6 दिन में 100 से ज्यादा एक्सीडेंट, 9 की मौत, गुवाहाटी में क्यों हुए इतनी सारे हादसे?

असम में दुर्गा पूजा के दौरान सड़क हादसों ने चिंता बढ़ा दी है. गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में 16 से 21 अक्टूबर के बीच 114 घायल लोगों को लाया गया, जिनमें से 9 की मौत हो गई. अस्पताल के मुताबिक, ज्यादातर हादसे मोटरसाइकिल से जुड़े थे. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

6 दिन में 100 से ज्यादा एक्सीडेंट, 9 की मौत, गुवाहाटी में क्यों हुए इतनी सारे हादसे?
X
( Image Source:  Image Source : Google gemini )

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में दुर्गा पूजा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के जुड़े 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच इमरजेंसी वार्ड में 114 लोग लाए गए. द असम ट्रिब्यून को रिपोर्ट के अनुसार, सुपरीटेंडेंट डॉ देवजात चौधरी ने बताया कि इनमें से 82 मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 9 लोगों की मौत भी हो गई है. भर्ती हुए मरीजों में 67 पुरुष और 15 महिलाएं थी. मरने वालों में 8 पिरुष 1 महिला शामिल है.

चौधरी ने बताया कि पिछले साल इन लोगों की तुलना में सड़क दुर्घटना के मामलों में 15 प्रतिशत की कमी आई है. अधिकतर मामले गुवाहाटी और उसके आस पास के इलाकों के हैं. कुछ मरीज जोरहाट और तेजपुर से भी हैं. भर्ती हुए मरीजों में 20 प्रतिशत की हालत गंभीर है जो निगरानी में हैं. डॉक्टर ने कहा कि हम उनकी जांच कर रहे हैं, साथ ही बार बार सीटी स्कैन भी कर रहे हैं. लगभग 70 प्रतिशत मामले मोटरसाइकिल के होते हैं जबकि 30 प्रतिशत कार के.

20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा ने सड़क हादसों की संख्या पर चिंता जताई थी. यह हादसे सड़क मरम्मत के काम और असुरक्षित ड्राइविंग के कारण होते हैं. सीएम ने कहा एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं, इसको लेकर चिंतित हैं. कुछ स्थानों पर स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन दूसरी जगहों पर चिंता की बात है. खासकर जहां सड़के ठीक हो रही हैं. रेड पॉइंट्स को ठीक किया जा रहा है. सड़क सुरक्षा की बात पर जोर देते हुए उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने औप हेलमेट न पहनने को भी इन दुर्घटनाओं का कारण बताया.

अगला लेख