Begin typing your search...

मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार से क्या सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा असर, कब-तक घट सकते हैं दाम?

X
विशाल पुंडीर
Edited By:विशाल पुंडीर

Published on: 4 Nov 2026 10:25 PM

धनतेरस और दीपावली के मौके पर पूरा देश इंतजार कर रहा है सोने की खरीद को लेकर, लेकिन बीते कई दिनों से लगातार सोना सस्ता हो रहा है और सोने के सस्ता होने की चर्चा इस वक्त पूरे देश में है. कुछ लोग इसको तत्काल खरीद लेना चाहते हैं लेकिन इसका कनेक्शन अमेरिका के बॉन्ड के साथ है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या धनतेरस में सोना ज्यादा से ज्यादा खरीद लेना चाहिए या बचना चाहिए? यानी क्या शादियों के सीजन शुरू होने तक और सोने की कीमत गिर सकती है? क्योंकि धनतेरस और शादियों के सीजन से ठीक पहले जिस तरह से सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है तो खरीददारों के अंदर एक असमंजस की स्थिति हो गई है.