सोनम रघुवंशी केस में जमानत मिलने के बाद अब मामला सिर्फ कोर्टरूम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने कानूनी और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है. Dr. A. P. Singh जैसे वरिष्ठ वकील ने जांच प्रक्रिया और मेघालय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिससे केस और भी संवेदनशील बन गया है. दावा किया जा रहा है कि जांच में कथित खामियों और दस्तावेजों की कमी के चलते यह मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या हाई कोर्ट इस जमानत को रद्द कर सकता है? और अगर हां, तो इसके पीछे कौन से कानूनी पेच काम करेंगे? इस खास चर्चा में हम आपको बताएंगे पूरे केस का गहराई से विश्लेषण, बेल कैंसिल होने की संभावनाएं और आगे की कानूनी रणनीति.