Begin typing your search...

भारत की ‘धुरंधर’ का जवाब बताई गई फिल्म 'मेरा ल्यारी' का निकला दम, पहले दिन बिके सिर्फ 22 टिकट

X
Mera Lyari, Pakistan's reply to Dhurandhar, pulled from theatre after poor opening
तनिषा टुटेजा
By: तनिषा टुटेजा

Published on: 16 May 2026 4:40 PM

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर जहां दुनियाभर में ₹1350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है, वहीं पाकिस्तान की फिल्म मेरा ल्यारी रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. सोशल मीडिया पर इसे धुरंधर का जवाब बताया जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन पूरे पाकिस्तान में सिर्फ 22 टिकट ही बेच पाई, जिसके बाद कई थिएटरों से इसे हटा दिया गया. हालांकि फिल्म के निर्देशक ने साफ किया कि मेरा लियारी कोई जवाबी फिल्म नहीं, बल्कि लड़कियों के फुटबॉल सपनों और संघर्ष पर आधारित एक छोटा स्पोर्ट्स ड्रामा है. बावजूद इसके सोशल मीडिया पर अब धुरंधर बनाम मेरा ल्यारी की बहस तेज हो गई है.


अगला लेख