असम की संस्कृति और परंपरा को समर्पित 'बिहूवती बुवारी' रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज में संपन्न हुआ. गोलाघाट की प्रियांका गोगोई शैकिया ने प्रतियोगिता का खिताब जीतकर ₹1 लाख का नकद पुरस्कार अपने नाम किया. कार्यक्रम में राज्यभर की प्रतिभागियों ने बिहू संस्कृति, संगीत, नृत्य और अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया. विजेताओं और अन्य उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को नई पहचान दी गई.