Begin typing your search...

भरतपुर में नगर पालिका की बैठक के दौरान भिड़ीं निर्दलीय MLA और EO, वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारी पर गिरी गाज; अब सड़क पर उतरे लोग

X
MLA Dr. Ritu Banawat VS Municipal EO Anita | Verbal Spat With Lawmaker Ended In EO' Suspension Viral

राजस्थान के भरतपुर में नगर पालिका की एक समीक्षा बैठक में निर्दलीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत और नगर पालिका EO अनीता कुशवाहा के बीच तीखी बहस हो गई. बताया जा रहा है कि विवाद नगर पालिका टेंडर और सफाई ठेकों को लेकर शुरू हुआ था. बैठक के दौरान EO के भतीजे के कथित हस्तक्षेप के बाद मामला और बढ़ गया और दोनों पक्षों में बहस कैमरे में कैद हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने EO अनीता कुशवाहा को निलंबित कर दिया. इस कार्रवाई के बाद कुशवाहा समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए इसे एकतरफा कार्रवाई बताया.


RAJASTHAN NEWS
अगला लेख