Begin typing your search...

Uttarakhand Board 12वीं पास के बाद क्या करें? उत्तराखंड की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेज की पूरी लिस्ट

UK Board 12वीं पास करने के बाद सही यूनिवर्सिटी चुनना बेहद जरूरी होता है। यहां जानिए उत्तराखंड की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेज जहां से आप बेहतर करियर की शुरुआत कर सकते हैं.

Uttarakhand Board 12वीं पास के बाद क्या करें? उत्तराखंड की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेज की पूरी लिस्ट
X
( Image Source:  AI Sora )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Updated on: 25 April 2026 8:49 AM IST

यह खबर खासतौर पर उन सभी छात्रों और छात्राओं के लिए है जो उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं. 12वीं के रिजल्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल हर छात्र के मन में यही होता है कि अब आगे की पढ़ाई के लिए कौन सी यूनिवर्सिटी या कॉलेज चुनें, जहां अच्छा एडमिशन मिल सके. अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल जाना छात्र के पूरे भविष्य को संवार सकता है. बहुत से छात्र अपनी पढ़ाई अपने गृह राज्य उत्तराखंड में ही जारी रखना चाहते हैं, ताकि घर के पास रहकर आराम से पढ़ाई कर सकें और परिवार का भी साथ मिलता रहे. इसलिए आज हम आपको उत्तराखंड की कुछ बेहतरीन और प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की सूची बता रहे हैं. इनमें एडमिशन लेकर आप अपनी पढ़ाई को नई ऊंचाई दे सकते हैं और एक बेहतर करियर की नींव रख सकते हैं.

1. उत्तरांचल यूनिवर्सिटी (Uttaranchal University)

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून में स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है जो लॉ, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेस के लिए बहुत प्रसिद्ध है. यहां पढ़ाई बहुत प्रैक्टिकल तरीके से कराई जाती है. छात्रों को इंडस्ट्री का एक्सपोजर देने के लिए गेस्ट लेक्चर्स, इंटर्नशिप और इंडस्ट्री विजिट का खास इंतजाम किया जाता है. कैंपस में आधुनिक क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी, हॉस्टल और स्पोर्ट्स सुविधाएं उपलब्ध हैं. अच्छी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं, जिससे छात्रों को अच्छी जॉब मिलने की संभावना बढ़ जाती है. अगर आप प्रोफेशनल कोर्स जैसे B.Tech, MBA, LLB आदि करना चाहते हैं तो यह यूनिवर्सिटी अच्छा विकल्प है.

2. दून यूनिवर्सिटी (Doon University)

दून यूनिवर्सिटी देहरादून में उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थापित एक आधुनिक विश्वविद्यालय है. यह यूनिवर्सिटी जर्नलिज्म, भाषाएं, अंतरराष्ट्रीय संबंध, एनवायर्नमेंटल साइंस, डिजाइन और सोशल साइंस जैसे विषयों में अपनी मजबूत पहचान रखती है. यहां क्लासेस छोटे बैच में होती हैं, जिससे हर छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सकता है. रिसर्च और प्रैक्टिकल ज्ञान पर बहुत फोकस है. यूनिवर्सिटी का कैंपस सुंदर और अच्छी सुविधाओं से भरपूर है. अगर आप मीडिया, एनवायर्नमेंटल, भाषा या अंतरराष्ट्रीय मामलों में करियर बनाना चाहते हैं, तो दून यूनिवर्सिटी आपके लिए उपयुक्त रहेगी.

3. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GB Pant University)

यह यूनिवर्सिटी भारत की पहली एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी है. इसे 'ग्रीन रेवोल्यूशन' की नींव रखने वाली संस्था माना जाता है. यहां कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, साइंस, टेक्नोलॉजी और पशुपालन से जुड़े बहुत सारे कोर्स चलाए जाते हैं. यहां पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च और नई खोजों पर बहुत जोर दिया जाता है. छात्रों को अच्छे लैबोरेटरी, फील्ड वर्क और आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं. यहां से पास आउट होने वाले छात्र एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट, रिसर्चर, सरकारी अधिकारी या बड़ी कंपनियों में एक्सपर्ट बनकर काम करते हैं. अगर आपको कृषि, पशुपालन या संबंधित क्षेत्र में रुचि है, तो GB Pant University आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है.

4. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी (HNBGU)

यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो श्रीनगर (गढ़वाल) में स्थित है. HNBGU उत्तराखंड की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटीज में से एक है. यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, कृषि, पर्यावरण विज्ञान और कई अन्य विषयों में पढ़ाई होती है. यह यूनिवर्सिटी खासकर पहाड़ी क्षेत्रों, पर्यावरण, वन और ग्रामीण विकास से जुड़ी रिसर्च के लिए जानी जाती है. यहां समय-समय पर सेमिनार, वर्कशॉप और सम्मेलन ऑर्गनाइज होते रहते हैं. यह संस्थान छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और मॉरल वैल्यू की भी एजुकेशन देता है.

5. आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee)

अगर आप इंजीनियरिंग (B.Tech) करना चाहते हैं और उत्तराखंड में ही टॉप स्तर की पढ़ाई चाहते हैं, तो आईआईटी रुड़की सबसे बेहतरीन विकल्प है. यह पूरे देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार है. यहां बेहद उच्च स्तर की पढ़ाई, बेहतरीन फैकल्टी, आधुनिक लैबोरेटरी और विश्व स्तरीय रिसर्च सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां से पास होने वाले छात्रों को देश-विदेश की टॉप कंपनियों में बहुत अच्छे पैकेज पर प्लेसमेंट मिलता है.

6. कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University)

कुमाऊं विश्वविद्यालय उत्तराखंड के प्रमुख और पुराने यूनिवर्सिटी में से एक है. इस यूनिवर्सिटी से जुड़े 35 से ज्यादा विभाग हैं और 250 से अधिक कॉलेज इससे एसोसिएटेड हैं. यहां साइंस, आर्ट, लिटरेचर, लॉ, कमर्शियल और मैनेजमेंट जैसे कई विषयों की पढ़ाई होती है. यह यूनिवर्सिटी रिसर्च के क्षेत्र में भी काफी अच्छी पहचान रखती है. नैनीताल की खूबसूरत पहाड़ियों और झीलों के बीच स्थित यह विश्वविद्यालय छात्रों को शांत और प्राकृतिक वातावरण में पढ़ाई करने का मौका देता है. यहां से डिग्री लेकर छात्र सरकारी नौकरियों, टीचिंग, लॉ और प्राइवेट सेक्टर में अच्छा करियर बना सकते हैं.

अगला लेख