Begin typing your search...

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम को जमानत मिलना सही है या वह दोबारा जेल जाएगी? सुनिए वरिष्ठ वकील AP Singh ने क्या कहा

X
INTERVIEW Dr AP Singh Advocate on Raja Raghuvanshi case | Sonam Raghuvanshi bail |Indore case update
संजीव चौहान
By: संजीव चौहान

Updated on: 30 April 2026 11:36 PM IST

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है. करीब 11 महीने बाद इस केस में नया मोड़ तब आया, जब मुख्य आरोपी और कथित साजिशकर्ता पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई. कोर्ट ने मेघालय पुलिस की जांच में खामियों को आधार बनाते हुए सोनम को राहत दी, जिसके बाद पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं. सोनम के जेल से बाहर आते ही पीड़ित पक्ष और समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सोनम को मिली जमानत उचित है या इसे चुनौती देकर दोबारा जेल भेजा जा सकता है? इसी मुद्दे पर Supreme Court of India के वरिष्ठ वकील A. P. Singh ने अहम राय दी. उनका कहना है कि जमानत मिलना अंतिम फैसला नहीं होता. यदि जांच में गंभीर खामियां पाई जाती हैं या नए सबूत सामने आते हैं, तो जमानत रद्द भी की जा सकती है. साथ ही, हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले को चुनौती देना भी पूरी तरह संभव है.