Begin typing your search...

काउंटिंग से पहले कोलकाता में हंगामा! EVM को लेकर TMC-BJP के बीच भिड़ंत, छेड़छाड़ के आरोप पर EC ने दिया जवाब- देखिए बवाल के VIDEO

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच सियासी माहौल अचानक गरमा गया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा लगाए गए EVM और स्ट्रॉन्ग रूम से छेड़छाड़ के आरोपों ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपनी स्थिति साफ की है.

काउंटिंग से पहले कोलकाता में हंगामा! EVM को लेकर TMC-BJP के बीच भिड़ंत, छेड़छाड़ के आरोप पर EC ने दिया जवाब- देखिए बवाल के VIDEO
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 30 April 2026 10:19 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच सियासी माहौल अचानक गरमा गया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा लगाए गए EVM और स्ट्रॉन्ग रूम से छेड़छाड़ के आरोपों ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपनी स्थिति साफ की है.

कोलकाता में नेताओं का धरना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल और एग्जिट पोल के बाद बढ़ी राजनीतिक बेचैनी. इन सबके बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई स्ट्रॉन्ग रूम में कोई गड़बड़ी हुई है या यह सिर्फ सियासी आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा है?

क्या स्ट्रॉन्ग रूम में EVM से छेड़छाड़ हुई?

चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि सभी स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित हैं और तय प्रोटोकॉल के तहत सील किए गए हैं. आयोग के अनुसार, खुधीराम अनुशीलन केंद्र में मौजूद सभी सात विधानसभा सीटों के स्ट्रॉन्ग रूम मतदान के बाद उम्मीदवारों, एजेंटों और ऑब्जर्वर की मौजूदगी में सील किए गए थे. आयोग ने बताया कि आखिरी स्ट्रॉन्ग रूम सुबह करीब 5:15 बजे सील किया गया और सभी EVM पूरी तरह सुरक्षित और लॉक हैं.

वीडियो में दिख रही हलचल का क्या सच है?

वायरल वीडियो को लेकर उठे सवालों पर आयोग ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसी परिसर में एक अलग स्ट्रॉन्ग रूम पोस्टल बैलेट के लिए बनाया गया था. यहां ETPBS (Electronically Transmitted Postal Ballot System) के तहत आए वोटों की गिनती से पहले छंटाई की प्रक्रिया की जा रही थी, जो शाम 4 बजे से कॉरिडोर में शुरू हुई थी. आयोग का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी पहले से सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और अधिकारियों को दे दी गई थी.

TMC ने क्यों किया विरोध और धरना?

TMC नेताओं शशि पांजा और कुणाल घोष ने नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर धरना देते हुए आरोप लगाया कि बिना अधिकृत प्रतिनिधियों के स्ट्रॉन्ग रूम में गतिविधि हो रही है. शशि पांजा ने कहा कि 'अगर स्ट्रॉन्ग रूम सील था, तो वह खुला कैसे? अंदर कौन लोग हैं और ये गुलाबी कागज क्या हैं?' हालांकि बाद में कुणाल घोष ने धरना खत्म करते हुए कहा, "आज जो हुआ वह चुनाव आयोग की गलती थी. आगे ऐसा नहीं होगा. हमें भरोसा दिया गया है कि बिना सूचना कोई अंदर नहीं जाएगा."

क्या बीजेपी पर लगाए गए आरोप सही हैं?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. BJP नेता तापस रॉय ने कहा, "ये सब अफवाह है. TMC अपनी हार से डरी हुई है और माहौल बनाने की कोशिश कर रही है. यहां तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है."

ममता बनर्जी ने क्या कहा और क्यों बढ़ी सतर्कता?

ममता बनर्जी ने पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं को 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करने के निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा था कि 'अगर मैं पहरा दे सकती हूं, तो आप भी दे सकते हैं.' ममता ने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए दावा किया कि TMC 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी और भाजपा पर मीडिया के जरिए माहौल बनाने का आरोप लगाया.

एग्जिट पोल में क्या?

कई एग्जिट पोल में BJP को बढ़त दिखाई गई है. कुछ सर्वे में पार्टी को 190 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि TMC को करीब 100 सीटों पर सिमटता दिखाया गया है. हालांकि कुछ अन्य सर्वे मुकाबले को कड़ा बता रहे हैं, जिससे 4 मई को आने वाले नतीजों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

विधानसभा चुनाव 2026ममता बनर्जी
अगला लेख