Begin typing your search...

Adi Kailash Route पर खुलेंगी 36 अंग्रेजी और 19 देशी शराब की दुकानें, 8 मई 2026 से शुरू होगी यात्रा

पिथौरागढ़ में शराब की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिससे आबकारी विभाग ने 113 करोड़ का लक्ष्य तय किया है. अब आदि कैलास यात्रा मार्ग पर शराब दुकान खोलने की योजना ने नए विवाद को जन्म दे दिया है.

pithoragarh liquor sales adi kailash route shop uttarakhand excise news
X
( Image Source:  AI Sora )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय2 Mins Read

Published on: 24 March 2026 3:10 PM

Adi Kailash Route 2026: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है. महंगाई और घरेलू खर्चों का बोझ होने के बावजूद भी लोग ज्यादा से ज्यादा शराब पी रहे हैं. आबकारी विभाग के आंकड़ों से इस बात की पुष्टि हो रही है. विभाग ने अब आने वाले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बहुत बड़ा राजस्व लक्ष्य रखा है. इस बार कुल 1 अरब 13 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आबकारी विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है.

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिले में अंग्रेजी शराब की 36 दुकानें और देशी शराब की 19 दुकानें खोली जाएंगी. इन सभी दुकानों से मिलकर कुल 113 करोड़ रुपये का राजस्व आने की उम्मीद है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विश्व प्रसिद्ध आदि कैलास यात्रा मार्ग पर भी शराब की दुकान खोलने की तैयारी चल रही है. धारचूला-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तवाघाट जगह पर विदेशी मदिरा की एक दुकान खोलने का प्रस्ताव रखा गया है. यह इस इलाके में पहली बार होगा जब शराब की कोई दुकान खुलने जा रही है.

आदि कैलाश यात्रा की जानकारी

इस साल प्रसिद्ध आदि कैलास यात्रा 8 मई से शुरू हो रही है. कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) इस यात्रा का आयोजन कर रहा है. इस बार यात्रा तीन अलग-अलग जगहों से शुरू की जाएगी. श्रद्धालु हल्द्वानी, टनकपुर और धारचूला से यात्रा में शामिल हो सकेंगे.

राजस्व लक्ष्य बढ़ाया गया

आबकारी विभाग ने इस बार शराब की दुकानों का आवंटन दो साल (2026-27 और 2027-28) के लिए एक साथ करने का फैसला लिया है. आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा. पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 109 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था, जिसे पूरा भी कर लिया गया. अब नए साल में इस लक्ष्य को 4 करोड़ रुपये बढ़ाकर 113 करोड़ रुपये कर दिया गया है. आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह कोरंगा ने बताया कि जिले में कुछ नई दुकानें भी खोली जाएंगी. विभाग पूरा जोर लगा रहा है कि तय किया गया राजस्व लक्ष्य समय पर हासिल हो जाए.

अगला लेख