बंगाल चुनाव 2026: Welfare, Women और वॉर - नैरेटिव की लड़ाई में कौन दमदार?
बंगाल चुनाव 2026 में Welfare योजनाएं, महिला वोट बैंक और War या ध्रुवीकरण की राजनीति के बीच दिलचस्प मुकाबला है. जानिए TMC, BJP और विपक्ष के Narrative में कौन कितना मजबूत और किसके पास है जीत की बढ़त.
बंगाल चुनाव 2026 अब सिर्फ सीटों की लड़ाई नहीं रहा, बल्कि तीन बड़े नैरेटिव Welfare, Women और War की सीधी टक्कर बन चुका है. एक तरफ सीएम ममता बनर्जी की सरकार अपनी वेलफेयर योजनाओं और महिला वोट बैंक पर भरोसा जता रही है, तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ध्रुवीकरण, पहचान और राष्ट्रवाद के मुद्दों को तेज कर रही है. वहीं, कांग्रेस और कम्युनिस्ट जैसे विपक्षी दल इस लड़ाई को रोजगार, महंगाई और लोकतांत्रिक संतुलन की बहस में बदलने की कोशिश कर रहे हैं.
ऐसे में सवाल सीधा है - क्या बंगाल के मतदाता “लाभार्थी मॉडल” और महिला-केंद्रित योजनाओं को फिर से चुनेंगे, या फिर चुनाव का रुख “War” यानी ध्रुवीकरण और पहचान की राजनीति की ओर मुड़ जाएगा? 2026 का यह मुकाबला सिर्फ सत्ता तय नहीं करेगा, बल्कि यह भी बताएगा कि आज के दौर में चुनाव जीतने का सबसे मजबूत फॉर्मूला आखिर है क्या.
1. Welfare Narrative: लाभार्थी बनाम भ्रष्टाचार
बंगाल की राजनीति में सबसे मजबूत स्तंभ वेलफेयर पॉलिटिक्स है. इस मामले में टीएमसी का बीजेपी व अन्य पार्टियों से आगे हैं. TMC का चुनावी एजेंडा Lakshmir Bhandar यानी महिलाओं को सीधी आर्थिक मदद
2026 में बढ़ाकर ₹1500+ प्रति माह और सालाना ₹18,000–₹20,400 तक करने का वादा है. इसके अलावा युवा साथी (Yuva Sathi) बेरोजगार युवाओं को ₹1500 मासिक भत्ता देने की योजना है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुआरे चिकित्सा यानी घर-घर हेल्थ कैंप पर जोर है. इसके अलावा टीएमसी गिग वर्कर्स और आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा और वेतन बढ़ोतरी करने का वादा किया हे. टीएमसी का सियासी मैसेज साफ है. सरकार आपके घर तक मदद पहुंचाती है. इसलिए आप भी सरकार का चुनाव में साथ दें .
BJP का काउंटर
टीएमसी के इन योजनाओं और रणनीति के कि खिलाफ बीजेपी ने सत्ताधारी पार्टी पर भ्रष्टाचार, नौकरी घोटाले और ‘कट मनी’ का आरोप लगाया है. बीजेपी ने प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने पर इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने का वादा किया है. साथ ही कहा कि वेलफेयर स्कीम जारी रखेंगे, लेकिन वर्तमान में जारी स्कीम को टार्गेटेड और पारदर्शी बनाएंगे. यानी लक्ष्मी भंडार, युवा साथी और घर-घर हेल्थ कैंप को दिल्ली मॉडल पर लागू करने की कोशिश करेगी. बीजेपी ने सभी योजनाओं में मानदेय की राशि बढ़ाने का भी वादा प्रदेश के जनता से कर रही है.
कांग्रेस-लेफ्ट
पंश्चिम बंगाल में जहां तक कांग्रेस और लेफ्ट की राजनीति की बात है कि दोनों पार्टियां मानती है कि ममता सरकार का वेलफेयर एजेंडा सिर्फ “अस्थायी राहत” है. लेफ्ट या कांग्रेस की सरकार युवाओं को स्थायी नौकरी, प्रदेश का औद्योगीकरण और शिक्षा गुणवत्ता को जोर देगी. कुल मिलाकर Welfare पर टीएमसी का नैरेटिव सबसे मजबूत, लेकिन भ्रष्टाचार आरोप इसे कमजोर कर सकते हैं.
2. Women Narrative: दीदी फैक्टर बनाम सेफ्टी डिबेट
बंगाल चुनाव 2026 में महिला वोट निर्णायक है. महिला और पुरुष वोट बैंक में ज्यादे का अंतर नहीं है. TMC की रणनीति महिला मतदाताओं पार्टी के कोर वोट को बनाए रखना है. इस बात को ध्यान में रखते हुए Lakshmir Bhandar योजना के तहत सीधे महिलाओं के खाते में पैसा जमा कराया जा रहा है. इसके अलावा,
Kanyashree, Rupashree योजनाएं लड़कियों की शिक्षा और शादी सहायता के रूप में जारी है. टीएमसी ने महिला मतदाताओं को पर अपनी पकड़इस बार भी बनाए रखने के लिए “महिलाएं सुरक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र” का नारा दिया है.
टीएमसी के उलट बीजेपी बंगाल में महिला सुरक्षा का मसला हर मंच से उठा रही है. हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं के विवादित बयान से नेता बैकफुट हैं, लेकिन पार्टी का कहना है कि “हम भी महिलाओं के लिए योजनाएं जारी रखेंगे.” वहीं कांग्रेस-लेफ्ट के नेता महिला अधिकार, रोजगार और समान वेतन पर जोर दे रहे हैं.
TMC पर “सिर्फ कैश ट्रांसफर, असली सशक्तिकरण नहीं” का आरोप लगा रहे हैं. Women Narrative में TMC को Didi और Direct Benefit का बड़ा फायदा है, लेकिन सुरक्षा और रोजगार बहस इसे चुनौती दे सकती है.
3. पहचान की राजनीति
बंगाल का चुनाव इस बार War यानी राजनीतिक टकराव और पहचान की लड़ाई भी है. BJP का फोकस CAA, घुसपैठ, सीमा सुरक्षा और हिंदुत्व व राष्ट्रवाद पर है. बीजेनी ने 'बंगाल की पहचान खतरे में' का नारा दिया है. इसके जवाब में TMC ने बंगाली अस्मिता बनाम बाहरी राजनीति का नारा दिया है. टीएमसी बीजेपी पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगा रही है. वहीं कांग्रेस-लेफ्ट वाले “ध्रुवीकरण बनाम लोकतंत्र” की आड़ में दोनों पार्टियों पर लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की है. War Narrative में बीजेपी आक्रामक है, लेकिन TMC बंगाली पहचान के जरिए इस काउंटर करने में जुटी है.
4. क्या BJP नैरेटिव सेट करने में कामयाब होगी? एक्सपर्ट ने दिया ये जवाब
न्यूज एशिया के चीफ एडिटर संतोष मंडल का कहना है कि बंगाल वार में मिडिल ईस्ट वॉर का असर ज्यादा नहीं है. अहम मुद्दा महिला वोट बैंक पर है. इस मसले पर टीएमसी की स्थिति मजबूत है, लेकिन बीजेपी आपराधिक घटनाएं जैसे रेप और मर्डर, घुसपैठिए, सीएए और एनआरसी को उठाकर टीएमसी को पटखनी देने की योजना में है. बीजेपी महिला और युवा योजनाओं में मानदेय राशि बढ़ाने का भी वादा कर रही है. साथ ही बीजेपी डबल इंजन सरकार बनने पर प्रदेश में ढांचागत क्षेत्र में तेजी से विकास और औद्योगीकरण को लेकर भी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटी है.
संतोष मंडल का कहना है कि नैरेटिव सेट करने के मामले में अन्य दलों के नेता बहुत पीछे चल रहे हैं. इस बार एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर का असर भी है. अगर बीजेपी नैरेटिव सेट करने में कामयाब हुई तो उसे इसका लाभ मिल सकता है.




