Begin typing your search...

शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को होली से पहले मिली गुड न्यूज! सैलरी होने जा रहा बंपर इजाफा, कब से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय?

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये और अनुदेशकों का 17,000 रुपये कर दिया है. अप्रैल से लागू होने वाले इस फैसले से करीब 1.75 लाख कर्मियों को फायदा मिलेगा.

shiksha mitra and anudeshak salary increased photo
X

होली से पहले सीएम योगी का शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा

( Image Source:  ANI/Sora_AI )

UP Shiksha Mitras Instructors Honorarium Hike: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने होली से पहले शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में भारी बढ़ोतरी का एलान किया है. लंबे समय से बढ़ोतरी की मांग कर रहे शिक्षामित्रों का मानदेय अब 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. वहीं अनुदेशकों का मानदेय भी बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दिया गया है. बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से लागू होगा.

अब तक शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जो बढ़कर 18,000 रुपये हो जाएंगे. यानी हर महीने 8,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे. वहीं, अनुदेशकों का मानदेय करीब 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये किया गया है, जिससे उन्हें भी लगभग 8,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे.

यूपी में कुल कितने शिक्षामित्र और अनुदेशक हैं?

यूपी में करीब 1.50 लाख से ज्यादा शिक्षामित्र और लगभग 25,000 अनुदेशक कार्यरत हैं. सरकार के इस फैसले से कुल मिलाकर करीब 1.75 लाख कर्मियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

पिछली बार कब बढ़ा था मानदेय?

इससे पहले 2017 में योगी सरकार बनने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया था. तब से करीब नौ साल तक मानदेय में कोई बदलाव नहीं हुआ था, जिसके बाद यह बढ़ोतरी की गई है. लंबे समय से आर्थिक दबाव झेल रहे शिक्षामित्रों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है.

UP NEWS
अगला लेख