Begin typing your search...

'मैडम आपकी जाति कौन-सी है', ' फॉरेनर्स जैसी दिख रही हो'; कौन हैं DSP Rishika Singh, जिनके वीडियो पर किए गए भद्दे कमेंट्स?

DSP Rishika Singh इस समय सुर्खियों में हैं. इसकी वजह है उनके एक लाइव वीडियो के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स की बाढ़...आइए जानते हैं

मैडम आपकी जाति कौन-सी है,  फॉरेनर्स जैसी दिख रही हो; कौन हैं DSP Rishika Singh, जिनके वीडियो पर किए गए भद्दे कमेंट्स?
X
( Image Source:  facebook.com/rishika.singh.94009 )

Who is DSP Rishika Singh: एक लड़की, जो समाज के तानों को सुनती है, कठिन मेहनत करती है और एक दिन DSP बनती है... लेकिन जब वह किसी मामले की जानकारी देती है तो उसके वीडियो पर भद्दे कमेंट आते हैं.. लोग पूछते हैं- मैम आपकी जाति कैसी है, फॉरेनर्स जैसी दिख रही हो...

हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जानसठ सीओ के पद पर तैनात DSP Rishika Singh की... जो इस समय सुर्खियों में हैं, लेकिन वजह उनकी ड्यूटी नहीं, बल्कि उनके साथ हुआ ऑनलाइन व्यवहार है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एक सड़क हादसे पर आधिकारिक जानकारी देने के लिए ऋषिका सिंह ने लाइव आकर मीडिया बाइट दी, लेकिन जहां लोगों को उनकी बात सुननी चाहिए थी, वहीं कमेंट सेक्शन में बड़ी संख्या में यूजर्स ने फ्लर्टिंग और आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. किसी ने उनकी खूबसूरती पर टिप्पणी की, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में गिरफ्तारी की बात कही- जो कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के प्रति बेहद अनुचित माना जा रहा है.

एक ने कहा- इनके पास तो अपराधी खुद चल कर आ जाता होगा. सोनी इतनी है. वहीं, दूसरे ने लिखा- मैम मैंने 2 बिस्किट को चाय में डुबोकर मार डिया. मुझे अरेस्ट कर लो. तीसरे ने कहा- मैम मैंने आज एक चॉकलेट चोरी की है. क्या मैं भी जेल जा सकता हूं.

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा अब भी एक बड़ा मुद्दा है, वो भी तब जब वे ऊंचे पदों पर हों? सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ऋषिका सिंह की तारीफ कर चुके हैं. खासतौर पर कांवड़ यात्रा के दौरान उनकी सक्रिय भूमिका की जमकर सराहना हुई थी.

कौन हैं ऋषिका सिंह?

ऋषिका सिंह लखनऊ की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली के दौलत राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. साल 2019 में वह प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाई. वहीं, 2020 और 2021 में वह इंटरव्यू में चूक गईं. हालांकि, इन असफलताओं से भी वह घबराई नहीं और आखिरकार 2022 में उन्होंने UPPCS परीक्षा पास कर लिया. वह 80वीं रैंक हासिल कर DSP (CO) बनीं. परिवार और समाज के तानों और दबाव के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी. उनकी कहानी संघर्ष और सफलता की मिसाल है, लेकिन मौजूदा घटना यह दिखाती है कि सोशल मीडिया पर सम्मान और संवेदनशीलता की अब भी कमी है.

ऋषिका सिंह अपनी मां-बाप की इकलौती संतान हैं. जब उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया तो लोगों ने कहा- इकलौती संतान है. जल्दी से शादी कर दो. किसी ने तो यहां तक कह दिया कि बेटी की पढ़ाई पर क्यों पैसे बर्बाद कर रहे हो.. लेकिन माता-पिता को अपनी बेटी पर विश्वास था कि वह एक दिन जरूर कुछ बड़ा करेंगी... और उनका यह भरोसा अंत में सही साबित हुआ.

अगला लेख