Begin typing your search...

Braj in Holi: Mathura में होली के नाम पर प्राइवेट पार्ट को किया जा रहा टारगेट? Viral Video में लड़की ने क्या बताया

वृंदावन और बरसाना में चल रहे होली उत्सव के दौरान वायरल वीडियो में कुछ युवतियों ने छेड़खानी और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद महिला सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है.

Braj in Holi: Mathura में होली के नाम पर प्राइवेट पार्ट को किया जा रहा टारगेट? Viral Video में लड़की ने क्या बताया
X
( Image Source:  @JtrahulSaini/@priyarajputlive- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Updated on: 27 Feb 2026 6:38 PM IST

वृंदावन और ब्रज क्षेत्र में इन दिनों होली का रंग पूरे शबाब पर है. गलियों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ रहा है और देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस अद्भुत रंगोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लगातार होली से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पारंपरिक उत्सव की झलक दिखाई दे रही है.

हालांकि, इस बीच कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिन्होंने चर्चा और विवाद दोनों को जन्म दिया है. वायरल क्लिप्स में कुछ युवतियां होली समारोह के दौरान अनुचित व्यवहार के आरोप लगाती नजर आ रही हैं, जिससे सुरक्षा और मर्यादा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं.

वृंदावन में होली कब से और कितने दिन तक मनाई जाती है?

ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव सिर्फ एक-दो दिन का नहीं होता, बल्कि यह करीब 40 दिनों तक चलने वाला लंबा रंगोत्सव है. परंपरागत रूप से यह बसंत पंचमी से शुरू होकर होलाष्टक, फाल्गुन पूर्णिमा और रंग पंचमी तक जारी रहता है. वर्ष 2026 में यह उत्सव 23 जनवरी से आरंभ होकर होली के बाद तक चलेगा. इस दौरान लट्ठमार होली, फूलों की होली और रंगों की होली जैसे विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र रहते हैं. वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में इन आयोजनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

वायरल वीडियो में एक लड़की ने कहा कि, 'कोई होली नहीं, यहां सिर्फ लड़कियों से बदतमीजी, और प्राइवेट पार्ट को छुआ जा रहा है, पुलिस करें तो करे क्या? लड़कियों और फीमेल को टारगेट किया जा रहा है. बताओ उनके ब्रेस्ट पे और हिप्स से पिचकारी पर टारगेट करते हैं और जब मैंने बोला तो कहां गया कि तू क्या मरने आई है यहां पर, नंबर दे जा रात में लड़की ने आगे बताया कि इस तरह के कई अब्यूज शब्द उपयोग किया जा रहा है.

एक लड़की ने आगे कहा कि बरसाना में मैं रास्ता क्रास कर रही थी तो इतने सारे लड़के आ गए कि मुझे रास्ता क्रॉस नहीं करने दिए और उन लोगों ने मेरे ऊपर पूरा कॉलर डाल दिया, मेरी आंखों में भी पूरा कॉलर डाल दिया. लड़की ने आगे कहा कि उन लोगों को कलर लगाकर ऐसा लगा कि क्या ही आचीव कर लिया हो. मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं कि आपने घर पर ध्यान दे.

प्रिया सिंह नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि, ये कौन लोग हैं, जो मथुरा/वृन्दावन में छेड़खानी कर रहे हैं, लड़कियों के साथ बदतमीजी कर रहे हैं.बृज की होली को बदनमा करणमे वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. देखिये, ये मनबढ़ कैसे एक महिला के हाथ हाथापाई कर रहा है. इस वीडियो में वृंदावन में दो लोग आपस में लड़ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

हाल के दिनों में वायरल हो रहे कुछ वीडियो में देखा गया कि होली खेलते समय कुछ युवतियां असहज महसूस कर रही हैं. एक वायरल वीडियो में एक लड़की ने आरोप लगाया कि "यहां पर होली के नाम पर प्राइवेट पार्ट को टारगेट किया जा रहा है." यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने जहां इसे गंभीर मामला बताया, वहीं कुछ लोगों ने जांच के बाद ही निष्कर्ष निकालने की बात कही है.

होली 2025वायरल
अगला लेख