Begin typing your search...
नोएडा के सेक्टर 116 में गेट पर गार्ड को 'कहां जाना है' पूछना पड़ा भारी! दबंग युवकों ने डंडों से पीटा, CCTV फुटेज वायरल
नोएडा के सेक्टर-116 में ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को गेट पर आने वाले युवकों से पूछताछ करना भारी पड़ गया. मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने गार्ड पर डंडों से हमला कर दिया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है.
नोएडा सेक्टर-116 में गार्ड पर हमला
Noida Sector 116 Security Guard Beaten: नोएडा के सेक्टर-116 में गेट पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड के साथ कुछ दबंग युवकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. मामूली विवाद के बाद युवकों ने गार्ड पर डंडे से हमला कर दिया और गाली भी दी.
पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला थाना सेक्टर 113 क्षेत्र का है.
क्या है पूरा मामला?
- जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 116 के प्रवेश द्वार पर ड्यूटी कर रहे गार्ड ने गाड़ी से आए कुछ युवकों से पूछ लिया कि उन्हें कहां जाना है. गार्ड का यह सवाल युवकों को नागवार गुजरा और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई.
- आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी और डंडे से उसकी पिटाई कर दी.
- घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मारपीट के बाद युवक मौके से फरार हो गए.
- मारपीट की पूरी वारदात सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
- मामले की सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
- पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है.
- पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.
- पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.




