Begin typing your search...

देवर के सिर सजना था सेहरा, भाभी ने खेत में बुलाकर कर दिया खौफनाक कांड; पुलिस को सुनाई उल्टी कहानी

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी देवर पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवक की शादी तय होने के बाद दोनों के रिश्ते में विवाद बढ़ गया था.

देवर के सिर सजना था सेहरा, भाभी ने खेत में बुलाकर कर दिया खौफनाक कांड; पुलिस को सुनाई उल्टी कहानी
X
( Image Source:  AI Created )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 10 May 2026 3:09 PM IST

हरदोई जिले में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा काँप जाए. पाली थाना क्षेत्र के गुजदेई गांव में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी (जो रिश्ते में उसका देवर था) के साथ बदले की आग में जलते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया. यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई है.

20 साल का सुधीर पिछले चार साल से अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बनाए हुए था. भाभी चार बच्चों की मां है और पहले से शादीशुदा है. दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम चल रहा था. सुधीर की शादी 6 मई को कहीं और तय हो गई थी. जब इस खबर को उसकी प्रेमिका भाभी को पता चला तो वह बहुत गुस्से में आ गई. उसे लगा कि सुधीर ने उसके साथ धोखा किया है और बेवफाई कर दी है. बदले की भावना से भरी यह महिला सुधीर से नाराज हो गई.

क्या था पूरा मामला?

शनिवार को महिला ने सुधीर को कुरसेली गांव के पास खेतों में मिलने के लिए बुलाया. कहने लगी कि कुछ जरूरी बात करनी है. सुधीर जब वहां पहुंचा तो दोनों के बीच शादी को लेकर जोरदार बहस शुरू हो गई. बातें इतनी बढ़ गईं कि गुस्से में आकर महिला ने पास रखा ब्लेड निकाला और सुधीर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. सुधीर बुरी तरह घायल हो गया और दर्द से तड़पने लगा. खून बहने लगा और वह बहुत परेशान हो गया.

सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा

हमला होने के बाद सुधीर किसी तरह जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागा महिला भी उसके पीछे-पीछे सड़क तक पहुंच गई. वहां दोनों के बीच काफी देर तक चीख-पुकार और बहस होती रही. आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. भीड़ देखकर महिला ने अपनी कहानी पूरी तरह बदल दी. उसने लोगों से कहा कि वह बैंक जा रही थी और सुधीर ने उसे बीच रास्ते में रोका और जबरदस्ती करने की कोशिश की. बचाव में उसने ब्लेड से हमला किया.

पुलिस की जांच शुरू

सुधीर को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है. पुलिस ने मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम संबंध और पुरानी रंजिश का लगता है. महिला की तहरीर के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है और सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है.

crime
अगला लेख