Begin typing your search...

गाजियाबाद में जेल से रिहाई के बाद रेप आरोपी का फूल-मालाओं से स्वागत, कंधों पर उठाकर निकाला गया जुलूस; VIDEO वायरल

गाजियाबाद में रेप आरोपी सुशील प्रजापति की जमानत पर रिहाई के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं और जुलूस के साथ स्वागत किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में आरोपी को कंधों पर उठाकर रोड शो जैसा माहौल बनाते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

Ghaziabad rape case accused Sushil Prajapati viral video
X

जमानत पर बाहर आते ही रेप आरोपी का ‘हीरो’ जैसा स्वागत,  कंधों पर उठाकर निकाला जुलूस

( Image Source:  x.com/Sachingupta )

Ghaziabad rape case accused Sushil Prajapati viral video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां रेप के आरोपी और हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व सदस्य सुशील प्रजापति की जमानत पर रिहाई के बाद जूलूस निकाला गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी को फूल-मालाओं से लादकर कंधों पर उठाया गया है. इस दौरान समर्थकों ने रोड शो जैसा माहौल बना दिया.

वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी सफेद कपड़ों में जेल से बाहर निकलता है, जिसके बाद समर्थक उसे फूल-मालाएं पहनाते हैं और कंधों पर उठाकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालते हैं. कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए, जबकि कुछ समर्थक ‘V’ साइन दिखाते भी नजर आए.

सुशील प्रजापति पर क्या आरोप है?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर एक लॉ स्टूडेंट से रेप का आरोप है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे वकील से मिलवाने के बहाने एक फ्लैट में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

सुशील प्रजापति को कितने महीने बाद मिली जमानत?

करीब नौ महीने जेल में रहने के बाद आरोपी सुशील प्रजापति को 17 मई को जमानत मिली. जेल से बाहर आते ही जिस तरह से उसका स्वागत किया गया, उसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कई लोग इसे कानून और पीड़िता की संवेदनाओं के खिलाफ बता रहे हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी देख रही है कि आरोपी के समर्थन में निकाले गए काफिले और जुलूस में शामिल लोगों ने किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं किया.

अगला लेख