IPL 2026: RR vs LSG मैच के बाद अब किसके सिर पर ऑरेंज और पर्पल कैप? देखें टॉपर्स की लिस्ट
IPL 2026: हर मैच के साथ ऑरेंज कैप का दावेदार भी बदल रहा है. हालांकि पर्पल कैप कई मैचों से एक ही खिलाड़ी के पास दिख रही है. चलिए हम आपको बताते हैं कि राजस्थान रॉयल्स बनाम एलएसजी मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप किसके सिर पर है.
Vaibhav Sooryavanshi orange cap
IPL 2026: आईपीएल 2026 में बीते दिन राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए. जहां पहले एलएसजी ने बोर्ड पर 220 रन लगाए तो वहीं बाद में राजस्थान ने इसको आसानी से 19.1 ओवर में हासिल कर लिया. दोनों टीमों के गेंदबाजों की जमकर पिटाई देखने को मिली. वहीं इस मैच में ऑरेंज कैप 2 अलग-अलग खिलाड़ियों के पास देखने को मिली.
हर मैच के साथ ऑरेंज कैप का दावेदार भी बदल रहा है. हालांकि पर्पल कैप कई मैचों से एक ही खिलाड़ी के पास दिख रही है. चलिए हम आपको बताते हैं कि राजस्थान रॉयल्स बनाम एलएसजी मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप किसके सिर पर है.
किसके सिर सजी ऑरेंज कैप?
ऑरेंज कैप फिलहाल 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के सिर पर सजी है. बीते दिन वैभव ने एलएसजी के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके शामिल थे. अभी तक इस सीजन में वैभव 13 मैचों में 579 रन बना चुके हैं. जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं उनका स्ट्राइक रेट 236.33 का रहा है.
वहीं वैभव से पहले मैच के दौरान मिचेल मार्श के सिर पर ऑरेंज कैप देखने को मिली थी, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ 96 रनों की पारी खेली थी. फिलहाल अब इस लिस्ट में मार्श 563 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 555 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं. चौथे स्थान पर 554 रनों के साथ गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन हैं.
ChatGPT
किसके पास पर्पल कैप?
बात अगर पर्पल कैप की करें तो ये कई मैचों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास ही है. भुवनेश्वर लगातार आरसीबी के लिए कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. पिछले मैच में भुवी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे. अभी तक इस सीजन भुवनेश्वर कुमार 13 मैचों में 24 विकेट चटका चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक मैच में 4 विकेट भी चटकाए थे.
वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 21 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज हैं जिनके नाम 20 विकेट दर्ज है.




