Begin typing your search...

'जय श्रीराम बोलेगा, तभी प्रसाद मिलेगा...', प्रसाद के बदले BJP नेता ने मुस्लिम युवक से लगवाए नारे, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

सिद्धार्थनगर जिले से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भंडारे के दौरान भाजपा नेता लवकुश ओझा एक मुस्लिम बुजुर्ग को प्रसाद लेने से पहले धार्मिक नारे लगाने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं.

BJP leader Lavkush Ojha video
X

BJP leader Lavkush Ojha video

( Image Source:  X/ @Sachingupta )

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भंडारे के दौरान भाजपा नेता लवकुश ओझा एक मुस्लिम बुजुर्ग को प्रसाद लेने से पहले धार्मिक नारे लगाने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर डुमरियागंज ब्लॉक के सामने स्थित जिला पंचायत मार्केट में भंडारे का आयोजन किया गया था. दोपहर करीब दो बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ. कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे.

क्यों वायरल हो रहा वीडियो?

दरअसल भंडारे के दौरान जब भाजपा नेता काउंटर पर खड़े होकर प्रसाद बांट रहे थे तभी प्लेट लेकर एक मुस्लिम युवक आता है. उसको देखते ही भाजपा नेता लवकुश ओझा कहते हैं "बोलो जय श्री राम, फिर मुस्लिम युवक भी जय श्रीराम बोल देता है. इसके बाद लवकुश ओझा जय श्री कृष्णा का नारा लगाते हैं. इसके बाद नेता कहते हैं कि जय श्रीराम बोलेगा, तभी प्रसाद मिलेगा."

प्रसाद के बदले मुस्लिम युवक से नारे लगवाने को लेकर अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसपर बहस भी छिड़ती हुई दिखाई दे रही है. ज्यादातर लोग उनके इस व्यवहार को गलत बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर लगातार लोग तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

सोशल पर क्या बोले यूजर्स?

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा "एक ओर कुछ प्रभु सियाराम का चढ़ावा लूट रहे हैं. दूसरी ओर भूखे आदमी को बोल रहे हैं जय श्रीराम बोलोगे तो प्रसाद मिलेगा. हे राम, इन्हें सद्बुद्धि देना."

दूसरे यूजर ने लिखा "किसी को मजबूर करके और उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर अगर प्रसाद दे रहे हो. तुम्हारे प्रसाद देने का कोई फायदा नहीं." वहीं तीसरे यूजर ने लिखा "खाना देने से पहले भी इनको जय श्री राम चाहिए. अरे गधों, उधर अयोध्या में चोरी का नंगा नाच चल रहा है वहां पर जाकर आप लोग जय श्री राम क्यों नहीं बोलते."

अगला लेख