Begin typing your search...

महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाने वाले भाजपा नेता प्रभात यादव कौन? कभी थे सपा के सच्चे साथी- आरोप में क्या-क्या

बिजनौर के भाजपा नेता प्रभात यादव पर एक महिला डॉक्टर ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, पति की मौत के बाद प्रभात संवेदना के बहाने करीब आए और नशीला पदार्थ देकर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए.

महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाने वाले भाजपा नेता प्रभात यादव कौन? कभी थे सपा के सच्चे साथी- आरोप में क्या-क्या
X
( Image Source:  @SachinGuptaUP- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Updated on: 27 May 2026 5:54 PM IST

इन दिनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक नेता जी का मामला काफी चर्चा में बना हुआ है जो कि भाजपा के नेता बताए जा रहे हैं और नाम है प्रभात यादव, इन पर एक महिला डॉक्टर ने अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और भाजपा ने भी इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है तो आइए इस स्टोरी में भाजपा के पूर्व नेता प्रभात यादव की कुंडली पर एक नजर मारते हैं और महिला ने क्या-क्या आरोप लगाया है?

पूर्व भाजपा नेता प्रभात यादव कौन?

प्रभात यादव बिजनौर के रोहनिया गांव के रहने वाले बताए जाते हैं. परिवार सामान्य पृष्ठभूमि से जुड़ा है- पिता वन विभाग से ड्राइवर पद से रिटायर हैं, जबकि छोटा भाई भारतीय सेना में तैनात है. प्रभात की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. दूसरी शादी के बाद उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. स्थानीय राजनीति में उनकी पकड़ मानी जाती रही है और चांदपुर क्षेत्र में वह लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. बता दे कि प्रभात यादव एक समय पर समाजवादी पार्टी की राजनीति से पहचान बनाने वाले 2018 में भाजपा जॉइन की थी और धीरे-धीरे संगठन में जगह बनाते हुए जिला मंत्री के पद तक पहुंच गए लेकिन हाल ही में जो उनकी करतूत सामने आई है इसके बाद भाजपा ने उन पर कड़ा एक्शन किया है.

डॉक्टर से पहचान…फिर बढ़ता गया विवाद

पूरा मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के एक मदर-चाइल्ड केयर हॉस्पिटल से जुड़ा है. यहां काम करने वाली एक महिला डॉक्टर ने प्रभात यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. डॉक्टर के मुताबिक, उनके पति की मौत के बाद प्रभात यादव संवेदना जताने के बहाने घर और अस्पताल आने-जाने लगे. शुरुआत में यह एक सामान्य जान-पहचान थी, लेकिन धीरे-धीरे मामला विवाद में बदल गया. महिला डॉक्टर का आरोप है कि प्रभात यादव ने भरोसे का फायदा उठाया. कथित तौर पर खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश किया गया और फिर अस्पताल के अंदर ही आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए गए.

वीडियो, ब्लैकमेल और धमकियों के आरोप

डॉक्टर का कहना है कि बाद में उन्हीं वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे मांगे गए. शिकायत में मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण के आरोप भी लगाए गए हैं. पीड़िता का दावा है कि जब परिवार ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन्हें भी धमकियां दी गईं. मामला सामने आने के बाद बिजनौर की राजनीति में हलचल तेज हो गई. पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

भाजपा ने भी लिया बड़ा एक्शन

एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा संगठन ने भी तुरंत कार्रवाई की. पार्टी की ओर से जारी आदेश में प्रभात यादव को अनुशासनहीनता के आरोप में प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया. यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि प्रभात यादव की छवि इलाके में एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता की रही है. लेकिन अब उन पर लगे आरोपों ने राजनीतिक करियर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

प्रभात यादव का पक्ष क्या है?

प्रभात यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक और निजी षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया और सच जांच में सामने आ जाएगा. फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के दायरे में है. बिजनौर में इस केस को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं और सभी की नजर अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है.

वायरल
अगला लेख