जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके पर हमला, पड़े कई थप्पड़; VIDEOS
जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उनके साथ धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान हुई.
तू इधर आ मच्छर.... क्यों उठाया अभिजीत पर हाथ- सुनिए
अभिजीत दीपके पर हाथ उठाने वाले से जब पूछा गया कि तुमने क्यों मारा है तो उसने कहा कि ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं, पेपर लीक का बहाना है आगे उसने कहा की मैं जयपुर से हूं और मैं राष्ट्रवादी हूं. किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं, आगे अभिजीत को धमकी देते हुए कहता है कि तू इधर आ ना मच्छर- ऐसा कहते हैं हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के विचारों या बयानों का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जा सकता है, लेकिन हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए. हालांकि घटना के पीछे की परिस्थितियों और विवाद के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.
दरअसल आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर हो रहे राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रदर्शन कर रही है इस बीच कोई अभिजीत दीपके को ऊपर ऊठाया था और जैसे ही कुछ आगे जाते कोई सबसे पहले गमछा खींचता है और फिर कोई थप्पड़ जड़ने लगता है.
@JaikyYadav16 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, राजस्थान के जयपुर में प्रोटेस्ट करने पहुंचे Cockroach Janta Party के अभिजीत दीपके पर थप्पड़ों की बरसात कर दी गई. प्रोटेस्ट के दौरान किसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया और लोग मारपीट पर उतारू हो आए. लोगों के कंधे पर बैठे अभिजीत दीपके को कई लोग मारने लगे, उन्हें 5-6 थप्पड़ ताबड़तोड़ मारे गए. हालांकि, लोगों ने उनको वहां से किसी तरह बाहर निकाला. ये बहुत ही गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए लोकतंत्र में प्रदर्शन करना सबका अधिकार है बहुत गलत हुआ. @journaMubarik नाम के एक यूजर ने लिखा कि जयपुर - क्रोकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को भीड़ में युवक ने मारा थप्पड़, पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में.
वहीं आगे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां पर अभिजीत दीपके की पिटाई हो रही है तो वहीं उन पर हाथ उठाने वाले लोगों को भी मारा गया है वायरल वीडियो में घटना पर क्या हुआ देखा जा सकता है.




