Begin typing your search...

बेखौफ हमलावर, सरेआम कत्ल- कौन थे पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय?

पंजाब के जालंधर में लकी ओबेरॉय की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उनकी कार पर उस वक्त गोलियां बरसाईं तब वह गुरुद्वारे से बाहर निकलकर कार में बैठे थे.

बेखौफ हमलावर, सरेआम कत्ल- कौन थे पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय?
X
( Image Source:  @DileepBalasiya )

Who is Lucky Oberoi: पंजाब के जालंधर शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय कार्यकर्ता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने बेहद बेखौफ अंदाज़ में इस वारदात को अंजाम दिया.

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:55 बजे पेश आई हुई, जब वह गुरुद्वारा सिंह सभा से बाहर निकलकर अपनी काली थार एसयूवी में बैठे थे. इसी दौरान कुछ हमलावर आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

कौन थे लकी ओबेरॉय?

लकी ओबेरॉय जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले थे और शहर के राजनीतिक व कारोबारी जगत में एक जाना-पहचाना नाम थे. पेशे से वह फाइनेंसर थे और प्रॉपर्टी के कारोबार में भी उनकी गहरी पकड़ थी. आम आदमी पार्टी में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी और वह जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के पार्टी इंचार्ज राजविंदर थियाड़ा के काफी करीबी बताए जाते थे.

राजनीति में सक्रिय था परिवार

उनका परिवार भी राजनीति में सक्रिय था. उनकी पत्नी सिमरजोत कौर ने पिछले साल जालंधर नगर निगम चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

कैसे हुई लकी ओबेरॉय की हत्या?

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों को लकी ओबेरॉय की रोज़मर्रा की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी, क्योंकि वह नियमित रूप से गुरुद्वारा जाया करते थे. जैसे ही वह गुरुद्वारे से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठे, तभी स्कूटर पर सवार कम से कम दो अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और बेहद नज़दीक से फायरिंग शुरू कर दी.

कार पर बरसाई गोलियां

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने 5 से 8 गोलियां चलाईं, जिससे थार SUV के शीशे चकनाचूर हो गए. लकी ओबेरॉय को सीने और सिर में गंभीर गोलियां लगीं. उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

क्यों हुई लकी की हत्या?

फिलहाल पुलिस ने हत्या की वजह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है. जांच एजेंसियां कई एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं. लकी ओबेरॉय के फाइनेंस और प्रॉपर्टी कारोबार को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि मामला किसी वित्तीय विवाद या प्रॉपर्टी डील से जुड़ा हो सकता है.

वहीं, एक सक्रिय राजनीतिक चेहरा होने के कारण राजनीतिक रंजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर पंजाब में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है.

अब क्या कर रही है पुलिस

पुलिस की कई स्पेशल टीमें बनाई गई हैं, जो मॉडल टाउन इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं ताकि स्कूटर सवार हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

पंजाब न्‍यूज
अगला लेख