Begin typing your search...

जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

गुरुद्वारे के बाहर कार पर की गई फायरिंग में AAP नेता लकी ओबेरॉय को पांच गोलियां लगीं. उन्‍हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग
X
( Image Source:  X/https://x.com/PTI_News )
प्रवीण सिंह
Edited By: प्रवीण सिंह

Updated on: 6 Feb 2026 10:17 AM IST

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें उन्हें पांच गोलियां लगीं.

गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. लकी ओबेरॉय की पत्नी पहले नगर निगम चुनाव में AAP उम्मीदवार रह चुकी हैं, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, AAP नेता लकी ओबेरॉय जब जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी दोपहिया वाहन पर आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

यह घटना कुछ ही दिनों पहले अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और गांव के सरपंच झरमल सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, तरनतारन जिले के वल्थोआ गांव निवासी झरमल सिंह अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें बेहद नजदीक से गोली मार दी. हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

पंजाब न्‍यूज
अगला लेख